एक्सप्लोरर

रोज एक 'कच्चा प्याज' खाने की डालें आदत, डायबिटीज, बीपी सहित इन गंभीर बीमारियों से मिल जाएगी राहत

पकवानों का स्वाद बढ़ाने के अलावा प्याज स्वास्थ्य को भी कई फायदे पहुंचा सकता है. इसका सेवन करने से ऐसी-ऐसी बीमारियां दूर हो सकती हैं, जिनसे बचने के लिए लोगों को अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं.

Raw Onion Health Benefits: प्याज का इस्तेमाल भारत की अधिकतर रसोइयों में खाना पकाने के लिए किया जाता है. ये एक ऐसी सामग्री है, जिसके बिना हर पकवान और व्यंजन अधूरा माना जाता है. प्याज को भोजन में शामिल करने से बेस्वाद खाने का भी स्वाद दोगुना हो जाता है. ये किसी भी खाने में जान डालने का काम कर सकता है. पकवानों की रंगत और स्वाद बढ़ाने के अलावा प्याज स्वास्थ्य को भी कई फायदे पहुंचा सकता है. इसका सेवन करने से ऐसी-ऐसी बीमारियां दूर हो सकती हैं, जिनसे बचने के लिए लोगों को अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं. आइए जानते हैं कि कच्चा प्याज किन-किन बीमारियों से निजात दिलाने में मदद कर सकता है?

1. हाई ब्लड शुगर लेवल: हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें खाने-पीने को लेकर सबसे ज्यादा परहेज किया जाता है. क्योंकि जरा सी लापरवाही शुगर का लेवल बढ़ाकर स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर सकती है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको रोजाना कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए. क्योंकि इसकी मदद से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने में आसानी होगी.

2. दिल की सेहत: हाई ब्लड शुगर की वजह से दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. आपको स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप दिल के मरीज हैं तो आपको प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए और अगर आपको कोई बीमारी नहीं है, फिर भी आपको रोजाना एक कच्चा प्याज जरूर खाना चाहिए.

3. इम्यूनिटी: प्याज खाने से इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद मिलती है. क्योंकि इसमें फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं.  

4. कैंसर: ज्यादातर लोगों को यह नहीं मालूम कि प्याज में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो आपको कैंसर से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं. रोजाना कच्चा प्याज खाने से कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है. कई अध्ययनों में भी कैंसर के लिए कच्चे प्याज को फायदेमंद बताया गया है.

5. हाई ब्लड प्रेशर: अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो रोजाना एक कच्चा प्याज खाने की आदत डाल लें. इससे न सिर्फ ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा, बल्कि दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या बार-बार सूख जाता है तुलसी का पौधा? आज ही कर लें ये 4 काम, फिर कभी खराब नहीं होगा ये पौधा 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget