एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

इन वजहों से हर 10 में से एक बच्चे को होता है मायोपिया!

मुंबई में एक नए प्रकार की बीमारी फैल रही है जिसका नाम है मायोपिया. ये बीमारी 5 से 12 साल की उम्र वाले बच्चों को अपना शिकार बना रही है.

नई दिल्ली: मुंबई में एक नए प्रकार की बीमारी फैल रही है जिसका नाम है मायोपिया. ये बीमारी 5 से 12 साल की उम्र वाले बच्चों को अपना शिकार बना रही है. इस बीमारी का मुख्य कारण है मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल. इसी की वजह से 10 में से 1 बच्चे को ये बीमारी हो रही है.

क्या होता है मायोपिया- मायोपिया आंख से संबधित बीमारी है जिसकी वजह से दूर की चीजें धुंधली दिखाई देती हैं.

कैसे की गई रिसर्च- जेजे हॉस्पिटल और राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए एक सर्वे में साउथ मुंबई के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 7.5 लाख छात्रों को शामिल किया गया और पाया गया कि 91,000 बच्चे मायोपिया से पीड़ित हैं.

केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित सर्व शिक्षा अभियान के तहत किए गए सर्वे में पाया गया कि आंखों की रोशनी की कमी से 71,000 पीडित थे जिसका कारण मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल था.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं- जे. जे. के डीन और आई स्पेशलिस्ट डॉ. टीपी लहाने का इस बारे में कहना था कि जिन बच्चों ने हर दिन मोबाइल फोन का उपयोग करने में छह से आठ घंटे का समय बिताया है उन बच्चों पर इस बीमारी का असर ज्यादा देखने को मिला. कुछ माता-पिता कहते हैं कि जब उनका बच्चा सिर्फ एक साल का था तब से ही उसने फोन के साथ खेलना शुरू कर दिया था. डॉ. का कहना है कि वर्तमान में मोबाइल फोन नए खिलौने बन गए हैं और ये बेहद खतरनाक है.

जेड हॉस्पिटल के ऑप्थल्मोलॉजी विभाग की डॉ. रागिनी पारेख ने कहा कि आंखों पर तनाव का कारण कंप्यूटर नहीं बल्कि मोबाइल फोन हैं. उनका कहना था कि कुछ माता-पिता अपने बच्चों को शांत करने या शोर ना मचाने के लिए उनके हाथ में मोबाइल दे देते हैं जो ठीक नहीं है.

डॉ. पारेख ने कहा कि जब एक व्यक्ति फोन का उपयोग करता है तब वे एक मिनट में पन्द्रह बार झुकता है और लगभग आधा शरीर नीचे की ओर झुका देता है जिससे आंखों में अत्यधिक प्रभाव पड़ता है. उन्होंने कहा कि तीन साल के बच्चों के लिए मोबाइल फोन से रोज संपर्क में रहना खतरनाक साबित हो सकता है.

कोलाबा की एक क्लीनिक की सीनियर आई स्पेशलिस्ट केकी मेहता का कहना है कि मोबाइल फोन की वजह से छोटे बच्चों के साथ-साथ युवा भी मायोपिया से पीडित हैं.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए स्पेशल यूनिट, जानें कैसे मिलेगा इसका फायदा?
दिल्ली में हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए स्पेशल यूनिट, जानें कैसे मिलेगा इसका फायदा?
रामपुर जिला अस्पताल में बढ़े आंखों के मरीज, जानें गर्मी के मौसम में क्यों होती है दिक्कत?
रामपुर जिला अस्पताल में बढ़े आंखों के मरीज, जानें गर्मी के मौसम में क्यों होती है दिक्कत?
दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार
दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार
Screen Time Risk: बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना खतरे की घंटी, एम्स के डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी
बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना खतरे की घंटी, एम्स के डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी

वीडियोज

West Bengal Election Results 2026: 6 सीटों पर बीजेपी आगे | BJP vs TMC
West Bengal Election Results: TMC से आगे निकली BJP! | BJP | TMC | Mamata
Vote Counting For Assembly Elections 2026: Bhawanipur में ममता बनर्जी आगे | Mamata | TMC | BJP
West Bengal Election Results: बंगाल में की इस सीट पर नहीं होगी काउंटिंग | BJP VsTMC | Mamata
West Bengal Election Results: काउंटिग से पहले Agnimitra Paul का दावा | BJP VsTMC | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Results 2026: पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी आगे, यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने किया बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी आगे, यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने किया बड़ा दावा
66 प्रतिशत लोग नाखुश... अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान के साथ युद्ध पर क्या बोले, सर्वे में खुलासा
66 प्रतिशत लोग नाखुश... अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान के साथ युद्ध पर क्या बोले, सर्वे में खुलासा
Share Market: शेयर बाजार पर चढ़ा चुनावी नतीजे का रंग, खुलते ही तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी
शेयर बाजार पर चढ़ा चुनावी नतीजे का रंग, खुलते ही तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी
राघव चड्ढा का यह कदम चौंकाने वाला, सीएम भगवंत मान से पहले किससे मिलेंगे BJP सांसद?
राघव चड्ढा का यह कदम चौंकाने वाला, सीएम भगवंत मान से पहले किससे मिलेंगे BJP सांसद?
'भाई' के निधन से सदमे में सलमान खान, रोते हुए शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'तुम इस दुनिया से चले गए...'
'भाई' के निधन से सदमे में सलमान खान, रोते हुए शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'तुम इस दुनिया से चले गए...'
Bidhannagar Election Result 2026: बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प
बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
MLA Election Cost: विधायक का चुनाव लड़ने में कितना आता है खर्च, जानिए कितने बेलने पड़ते हैं पापड़?
विधायक का चुनाव लड़ने में कितना आता है खर्च, जानिए कितने बेलने पड़ते हैं पापड़?
बिना OTP और कॉल के भी कैसे खाली हो रहा बैंक अकाउंट? सरकार ने बताया बचने का सीक्रेट तरीका
बिना OTP और कॉल के भी कैसे खाली हो रहा बैंक अकाउंट? सरकार ने बताया बचने का सीक्रेट तरीका
Embed widget