एक्सप्लोरर

Omicron Variant: डेल्टा से अलग है ओमिक्रोन वेरिएंट के लक्षण, जानें 3 तीन सबसे कॉमन Symptoms

Omicron Variant: ओमिक्रोन को 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' (Variant of Concern) माना जा रहा है. इसके साथ ही कई देशों के संगठन ने इसके इंफेक्शन रेट को लेकर चेतावनी दी है.

Omicron Variant Symptoms: दुनियाभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने दहशत फैला रखी है. इस नए वेरिएंट को बेहद संक्रामक माना जा रहा है. इस नए वेरिएंट की पुष्टि 57 देशों में हो चुकी है जिसे भारत भी शामिल है. रिसर्च से पता चला है कि इस नए वेरिएंट में कई नए तरह के म्यूटेशन मिले है. इस नए वेरिएंट पर वैक्सीन कितनी प्रभावी होगी इस पर अभी रिसर्च चल रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के अनुसार इस वेरिएंट को 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' (Variant of Concern) माना जा रहा है.

इसके साथ ही कई देशों के संगठन ने इसके इंफेक्शन रेट को लेकर चेतावनी दी है. वैक्सीनेटेड लोगों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि इस नए वेरिएंट में डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले कुछ अलग लक्षण दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वेरिएंट ने भारी तबाही मचाई थी. तो चलिए जानते हैं ओमिक्रोन तीन लक्षणों के बारे में-    

हल्के लक्षण दिखते हैं ओमिक्रोन वेरिएंट में
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ओमिक्रोन से संक्रमित व्यक्ति में हल्के से मध्यम लक्षण ही दिखाई दे रहे हैं. इस कारण इसकी पहचान करना मुश्किल साबित हो रहा है. इसमें शामिल है बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी की समस्या. इसके वेरिएंट में 30 से अधिक म्यूटेशन मिले हैं जिससे हल्के से मध्यम लक्षण दिखाई दे रहे हैं. यह उन लोगों को आसानी से संक्रमित कर रहा है जिन्हें पहले भी कोरोना हो चुका है. जिनकी वैक्सीनेशन पूरी नहीं हुई है उन्हें भी इससे खतरा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips: सर्दियों में यूज करें कच्चा दूध, स्किन बनेगी स्फॉट और ग्लोइंग

गले में बहुत ज्यादा खराश होना
आपको बता दें कि ओमिक्रोन वेरिएंट में बहुत से लोगों को गले में खराश की समस्या हो रही है. बहुत से लोगों में स्क्रेची थ्रोट की समस्या भी देखी जा रही है. यह गले में गंभीर दर्द में भी तब्दील हो सकती है. इसके साथ ही कुछ मरीजों को गंभीर सूखी खांसी भी हो जाती है. बहुत कुछ करने के बाद भी कई लोगों की खांसी सही नहीं हो रही है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दी के मौसम में डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान, करी पत्ता से बने इन हेयर मास्क को करें ट्राई

रात में बहुत ज्यादा पसीना आना
ओमिक्रोन का पता सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पता चला है. वहां के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ओमिक्रोन संक्रमितों में रात को बहुत ज्यादा पसीना आना एक कॉमन प्रॉब्लम है. कुछ मरीजों में देखा गया है कि कुछ मरीजों को इतना पसीना आता है कि उनके सारे कपड़े गीले हो जाते हैं. इसके साथ ही इनके शरीर में गंभीर दर्द की समस्या रहती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget