एक्सप्लोरर

Omicron Corona Symptoms: पेट में हो रही है ये परेशानी, तो हो सकते हैं कोरोना से संक्रमित, तुरंत कराएं टेस्ट

Omicron Symptoms: कोरोना के नए लक्षणों में पेट से जुड़ी समस्या भी हो रही है. नए लक्षणों में पेट में दर्द, जी मिचलाना और भूख नहीं लगने की समस्या हो रही है. ऐसे में आपको तुरंत टेस्ट करवाना चाहिए.

Omicron symptoms: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं. ओमिक्रोन (Omicron) के लक्षणों में कई नए लक्षण भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को लगातार नए लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिससे समय रहते संक्रण की पहचान की जा सके. नए ओमिक्रॉन के लक्षण डेल्टा वैरिएंट से थोड़े अलग हैं. इसमें लोगों को सर्दी-खांसी और गले में खराश तो हो ही रही है साथ ही पेट से जुड़ी परेशानी भी हो रही है. मितली, जी मिचलाना या पेट दर्द होना भी ओमिक्रोन के लक्षण हो सकते हैं. ओमिक्रॉन वायरस आपके पेट को भी प्रभावित कर सकता है. ऐसे में अगर आपको पेट से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो आप तुरंत इसका टेस्ट जरूर करवा ले.

पेट में होने वाले ओमिक्रॉन के लक्षण

1- कुछ लोगों को बुखार नहीं आ रहा सिर्फ उल्टी और जी मिचलाने की समस्या हो रही है.
2- अगर आपको पेट में दर्द हो रहा है तो भी ओमिक्रोन संक्रमण का खतरा है.
3- एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना बुखार के अगर पेट में समस्या हो रही है तो बिना देर किए कोरोना का टेस्ट करवा लें.
4- ओमिक्रोन से संक्रमित कई लोगों में पेट खराब होने के लक्षण भी दिख रहे हैं. 
5- अगर आपको दस्त, उल्टी, या भूख कम लगना, पेट में दर्द होने की समस्या हो रही है तो ये Covid-19 के नए लक्षण हो सकते हैं. 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों को बिना बुखार और सर्दी-जुकाम के पेट से जुड़ी परेशानी हो रही हैं. ये लक्षण भी कोरोना के ही लक्षण हैं. आपको पीठ दर्द, पेट में दर्द, मितली, उल्टी, भूख न लगना और दस्त की समस्या हो रही है तो इसकी वजह कोरोना भी हो सकती है. दरअसल कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों में पेट के ऊपर की पतली परत म्यूकोसा (gut mucosa) संक्रमित हो जाती है, जिससे पेट में सूजन आ जाती है. कोरोना के ये लक्षण वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ज्यादा हो रही है. हालांकि इसमें घबराने की जरूरत नहीं है 

पेट में संक्रमण होने पर क्या करें? 

1- डॉक्टर्स का कहना है कि अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो इसे सामान्य फ्लू की तरह न लें. 
2- सबसे पहले खुद को आइसोलेट कर लें और फिर डॉक्टर की सलाह के बाद ही कोई दवा लें. 
3- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और हल्का खाना खाएं. पेट खराब होने पर मसालेदार खाना न खाएं.
4- भरपूर नींद लें और शराब का सेवन करने से बचें.
5- साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और फल और सब्जियों को अच्छी तरह धो कर खाएं.
6- ताजा खाना खाएं, खाना दूसरों के साथ शेयर न करें.
7- पैक्ड खाना या बाहर का खाना न खाएं. 
8- वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल (covid safety protocol) का पालन करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Omicron Coronavirus: WHO ने बताया कोरोना से बचने का डाइट प्लान, जानिए क्या-क्या खा सकते हैं?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget