एक्सप्लोरर

प्रेशर कुकर में भूलकर भी नहीं पकानी चाहिए ये चीजें, वरना बेकार चली जाएगी सारी मेहनत

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जिन्हें कुकर में नहीं बनाना चाहिए. यहां हम उन्हीं खाद्य पदार्थों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें आपको कुकर में बनाने से हमेशा बचना चाहिए.

प्रेशर कुकर रसोई की सबसे जरूरी चीज है. भारत में शायद ही ऐसी कोई रसोई होगी, जहां प्रेशर कुकर का इस्तेमाल ना किया जाता हो. प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करने के पीछे एक वजह यह भी है कि इसमें खाना जल्दी और स्वादिष्ट बनता है. हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि हर चीज को बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जाए. कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कुकर में नहीं बनाना चाहिए. यहां हम उन्हीं खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको कुकर में बनाने से बचना चाहिए.

 डेयरी प्रोडक्ट

डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही या क्रीम आदि से जुड़े पकवानों को प्रेशर कुकर में नहीं बनाना चाहिए. क्योंकि कुकर में ज्यादा हीट की वजह से डेयरी प्रोडक्ट फट सकता है और खराब हो सकता है.

फ्राइड फूड

प्रेशर कुकर में तली हुईं चीजें भी नहीं बनानी चाहिए. क्योंकि ज्यादा हीट और गर्म तेल के कारण खाना बिखर सकता है और जलने से जुड़ी घटनाएं हो सकती हैं.

पास्ता और नूडल्स

पास्ता और नूडल्स जैसे फूड आइटम्स को बनाने के लिए भी कुकर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. क्योंकि ये गिलगिले बन सकते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट नहीं लगेंगे.  

जल्दी पकने वाली सब्जियां

जिन सब्जियों को पकाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता या जो सब्जियां कम समय में बन जाती हैं, उन्हें कुकर में बनाने की गलती नहीं करनी चाहिए. इन सब्जियों में हरी पत्तेदार सब्जियां, मुलायम प्रकृति वाली सब्जियां शामिल हैं. कुकर में इन सब्जियों को बनाने से ये ज्यादा पक सकती हैं और अपना पोषण मूल्य और असली रंग खो सकती हैं.

केक और बेक

कई लोग केक और कुकीज आदि जैसे बेक्ड फूड बनाने के लिए आमतौर पर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं. जबकि इन्हें बनाने के लिए कुकर बिल्कुल भी सही ऑप्शन नहीं है. कुकर को केक या कुकीज बेकिंग के लिए नहीं बनाया गया है. अगर आप फिर भी इसमें बनाते हैं तो आपको उतना स्वादिष्ट केक नहीं मिल पाएगा, जितना कि मिलना चाहिए था.

ये भी पढ़ें: माइक्रोवेव में भूलकर भी गर्म ना करें ये फूड, बन जाता है 'जहर'

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
Genetic Cholesterol Risk: जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget