एक्सप्लोरर

How To Cook Eggs Safely: भूलकर भी ऐसे मत पका लेना अंडा, खुद को कैंसर का शिकार बना लेंगे आप

Scrambled Eggs Healthy: अंडा हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. हालांकि अगर ध्यान न दिया जाए, तो इससे हमको काफी नुकसान भी हो सकता है. चलिए आफको बताते हैं कि इससे कैसे कैंसर हो सकता है.

Benefits Of Eggs: अंडे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इसमें प्रोटीन, अमीनो एसिड, कोलाइन और  कोलेस्ट्रॉल भरपूर मात्रा में होते हैं. यही वजह है कि अंडा वजन घटाने, मसल्स मजबूत करने और हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे को पकाने का तरीका ही आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकता है?. चलिए जानते हैं इसके बारे में ऐसा क्यों होता है. 

ज्यादा तापमान पर अंडा पकाना हो सकता है खतरनाक

अगर अंडे को बहुत ज्यादा तापमान (350°F यानी लगभग 176°C) पर लंबे समय तक पकाया जाए, तो उसमें ऑक्सीस्ट्रॉल नामक हानिकारक तत्व बनने लगते हैं. ये तब बनते हैं जब अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल ज़्यादा गरम हो जाता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि ऑक्सीस्ट्रॉल शरीर में सूजन (inflammation) बढ़ाते हैं और धमनियों में प्लाक जमा होने का खतरा बढ़ाते हैं, जिससे हार्ट की बीमारियां और कैंसर हो सकता है.

दिल की बीमारियों का खतरा

2017 में Lipids in Health and Disease नाम की एक स्टडी में पाया गया कि ऑक्सीस्ट्रॉल, खराब कोलेस्ट्रॉल से जुड़कर आर्टरी में प्लाक जमा करते हैं. इससे खून का बहाव सही से नहीं हो पाता और दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

कैंसर का खतरा

2018 की एक समीक्षा और हाल ही में Cancer Prevention Research जर्नल में छपी रिसर्च के अनुसार, ज्यादा ऑक्सीस्ट्रॉल का स्तर ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, कोलन कैंसर और बाइल डक्ट कैंसर का खतरा 22 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है. ऑक्सीस्ट्रॉल शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (oxidative stress) बढ़ाते हैं. यह वह स्थिति है जब फ्री रेडिकल्स नामक अस्थिर कण शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे शरीर की एंटीऑक्सीडेंट क्षमता भी कम हो जाती है और कैंसर कोशिकाओं से लड़ने की ताकत घट जाती है.

आंखों और दिमाग पर असर

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस केवल दिल और कैंसर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आंखों और दिमाग पर भी असर डाल सकता है. इससे मिमोरी कमजोर हो सकती है और उम्र बढ़ने के साथ दिमागी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

किन तरीकों से पकाना है सुरक्षित

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट Ms. Luk का कहना है कि अंडे को ऐसे पकाना चाहिए जिससे ऑक्सीस्ट्रॉल कम बने. उदाहरण के लिए, स्क्रैम्बल एग्स या ऑमलेट कम तापमान पर पकाना ज्यादा सुरक्षित है. इसमें प्रोटीन आसानी से पचता है और सब्जियां डालने से फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी मिल जाते हैं.

कौन सा तेल करें इस्तेमाल?

अंडा तलने या पकाने में ऐसा तेल चुनें जो सेहत के लिए फायदेमंद हो. Ms. Luk के अनुसार, एवोकाडो ऑयल सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

किन अंडों से बचें?

ओवर हार्ड (Over Hard) एग्स यानी वे अंडे जो लंबे समय तक हाई फ्लेम पर तले जाते हैं, उनमें ऑक्सीस्ट्रॉल बनने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. आमतौर पर इन्हें 5 मिनट से ज्यादा तलने पर यह नुकसानदायक हो सकते हैं. यही खतरा प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज को ज़्यादा तापमान पर पकाने से भी होता है. अंडा खुद में बेहद पौष्टिक और हेल्दी फूड है, लेकिन इसे पकाने का तरीका ही इसकी सेहत पर असर डाल सकता है. इसलिए अंडे को कम तापमान पर पकाना चाहिए और ज़्यादा तलने-भूनने से बचना चाहिए. सब्जियों के साथ ऑमलेट बनाना या हल्का स्क्रैम्बल एग खाना सेहत के लिए ज्यादा सुरक्षित है.

इसे भी पढ़ें- Brain Eating Amoeba: ब्रेन ईटिंग अमीबा से केरल में 5 की मौत, जानें यह कितना खतरनाक और बचने के तरीके?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget