एक्सप्लोरर

एक्सरसाइज करते वक्त अब नहीं होंगे बोर, पीक एंड रूल बना लिया तो खूब आएगा मजा

आज इंसान की लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि वह एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पा रहा है. चलिए आपको बताते हैं पीक एंड रूल एक्सरसाइज के बारे में, जिससे आप बोर नहीं होंगे.

अक्सर लोग फिटनेस की शुरुआत तो जोश के साथ करते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में बोर होकर छोड़ देते हैं. खासतौर पर जब जिम या होम वर्कआउट एक जैसे लगने लगते हैं. लेकिन अब इस बोरियत से छुटकारा पाने का एक स्मार्ट तरीका सामने आया है, जिसे कहा जाता है. ‘पीक एंड रूल (Peak-End Rule)’. ये साइकोलॉजी पर आधारित एक सिंपल थ्योरी है, जो आपके वर्कआउट एक्सपीरियंस को मजेदार बना सकती है.

क्या है 'पीक एंड रूल'?

‘पीक एंड रूल’ एक साइकोलॉजिकल कॉन्सेप्ट है, जिसमें कहा जाता है कि कोई भी अनुभव हमें कितना अच्छा या बुरा लगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि उस अनुभव का सबसे अच्छा (या खराब) हिस्सा और अंत (End) कैसा था. यानी, अगर आपकी एक्सरसाइज का सबसे बढ़िया मोमेंट और आखिरी कुछ मिनट अच्छे और पॉजिटिव होंगे, तो पूरा वर्कआउट आपको अच्छा लगेगा भले ही बीच में थोड़ी मेहनत ज्यादा लगी हो.

इस रूल का वर्कआउट में कैसे करें इस्तेमाल?

पीक मोमेंट बनाएं- अपने वर्कआउट का सबसे मजेदार या एनर्जेटिक हिस्सा बीच में रखें. जैसे, कोई पसंदीदा सॉन्ग पर कार्डियो, हिट मूवमेंट, या ऐसा एक्सरसाइज जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हो.

अंत में पॉजिटिव एंडिंग- एक्सरसाइज के आखिरी कुछ मिनट को रिलैक्सिंग और पॉजिटिव बनाएं. स्ट्रेचिंग, डीप ब्रीदिंग, या शांत म्यूजिक के साथ कूल डाउन करें ताकि एक अच्छा फील लेकर आप वर्कआउट खत्म करें.

फिटनेस जर्नल या सेल्फी-  वर्कआउट के बाद खुद को एक छोटा सा रिवार्ड दें  जैसे कि मिरर में खुद की फोटो लेना, एक लाइन की तारीफ लिखना या किसी फ्रेंड को शेयर करना कि आपने आज का सेशन पूरा किया.

क्या होगा फायदा?

  • बोरियत कम होगी और मोटिवेशन बढ़ेगा
  • हर सेशन के बाद पॉजिटिव फीलिंग बनेगी
  • एक्सरसाइज को छोड़ने का मन नहीं करेगा
  • आपका ब्रेन हर सेशन को एक अच्छा अनुभव मानेगा

एक्सपर्ट क्या कहते हैं

क्रिसटॉफ़र बर्गलैंड, जो एक रिटायर्ड अल्ट्रा‑एंड्यूरेंस एथलीट एवं साइंस राइटर हैं, उन्होंने “Peak–End Rule” के ज़रिए एक्सरसाइज को ज़्यादा यादगार और प्रेरक बनाने का मजेदार तरीका अपने आर्टिकल में साझा किया है. वे बताते हैं कि वर्कआउट के सबसे शानदार (peak) पल और उसके आखिरी पॉजिटिव लम्हे ही हमें वर्कआउट के प्रति जुड़े रहने में सबसे ज़्यादा मदद करते हैं. भले ही बीच के सेशन थोड़े मुश्किल हों। अगर आप अपने सेशन का मज़ा उस ज़बर्दस्त ऊर्जा वाले peak और सुखद अंत में “टैग” कर देते हैं, तो आपका दिमाग पूरे एक्सपीरियंस को पॉजिटिव याद करता है, जिससे आगे सेशन करने की इच्छा बढ़ जाती है

वर्कआउट सिर्फ बॉडी के लिए नहीं, दिमाग के लिए भी होता है. अगर आप ‘पीक एंड रूल’ को अपनाते हैं, तो एक्सरसाइज अब आपको थकाएगी नहीं, बल्कि आपको एनर्जी, खुशी और मोटिवेशन देगी. अगली बार जब आप जिम जाएं या घर पर एक्सरसाइज करें, तो इस फॉर्मूले को ज़रूर आजमाएं  और फर्क खुद महसूस करें.

इसे भी पढ़ें- किस उम्र में शिकार बनाने लगता है कैंसर, जान बचाने के लिए कब कराने चाहिए टेस्ट?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget