एक्सप्लोरर

क्या डायटिंग-प्लास्टिक सर्जरी की वजह से श्रीदेवी को आया हार्ट अटैक, यहां जानें क्या है एक्सपर्ट्स का कहना

श्रीदेवी तो चली गईं लेकिन हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल खटक रहा है कि इतनी जल्दी कैसे?

नई दिल्ली: श्रीदेवी तो चली गईं लेकिन हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल खटक रहा है कि इतनी जल्दी कैसे? क्यों...क्या वजह थी? 54 साल की उम्र दुनिया से जाने की नहीं होती और वो भी तब जब श्रीदेवी बिलकुल फिट दिखती थीं. सवाल तो उठने लाजमी हैं... श्रीदेवी की मौत के बाद अब सिर्फ यादें ही बची हैं, उन्हें याद करने वाला हर कोई अब यही चाहता है कि श्रीदेवी की मौत के राज से पर्दा उठे.

श्रीदेवी ने अपने करियर में एक से एक अलग रोल निभाए. चाहे साल 1989 में आई फिल्म 'चांदनी' हो या फिर साल 2012 में फिल्म 'इंग्लिश-विंगलिश' श्रीदेवी की फिटनेस में जरा सी कमी नहीं दिखती. साल 1994 में आई फिल्म 'लाडला' हो या फिर साल 2017 में आई फिल्म 'मॉम' श्रीदेवी के तेवर में जरा भी कमी नहीं दिखती.

UAE के अखबार खलीज टाइम्स का दावा, ‘बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी हुई थीं श्रीदेवी’

ऐसे में सभी के मन में य सवाल है कि अचानक से ऐसा क्या हुआ कि जिस 53 साल की श्रीदेवी ने रुपहले पर्दे पर अपनी अदाकारी के दम पर 'मॉम' जैसी सुपरहिट फिल्म दी उसने सिर्फ 8 महीने बाद अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया? ऐसा क्या हुआ जो श्रीदेवी 6 दिन पहले अपने भांजे की शादी में डांस कर रहीं थी उनकी सांसे अचानक कैसे रुक गई?

आज दुबई से मुंबई पहुंचेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, परसों रात हृदय गति रुकने से हुआ था निधन

श्रीदेवी इतनी बड़ी सुपरस्टार थीं, लोगों के दिगाम में सवाल है कि उनके पर्सनल डॉक्टर रहे होंगे, वो प्रॉपर अपनी जांच कराती होंगी तब ये सब इतनी जल्दी कैसे हो गया? श्रीदेवी ने खुद बताया था कि अपनी सेहत और खानपान को लेकर बेहद सतर्क और सावधान रहती थीं. ऐसे में ये सवाल उठने भी लाजमी हैं कि कहीं वजन को लेकर जरूरत से ज्यादा ध्यान देना ही श्रीदेवी के लिए जानलेवा साबित तो नहीं हुआ ?

मरने से पहले श्रीदेवी ने जाहिर की थी ये इच्छा, आखिरी ख्वाहिश पूरी करने में लगा परिवार

श्रीदेवी की दिल की धड़कन रुक जाने की एक वजह उनकी डायटिंग को भी माना जा रहा है तो कुछ लोग इतनी कम उम्र में हुए हार्ट अटैक की वजह प्लास्टिक सर्जरी को मान रहे हैं. ऐसे में कुछ स्पेशलिस्ट ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है.

कार्डियो सर्जन डॉ युगल मिश्रा ने बताया है कि वो फिजिकली फिट थीं, अच्छे से काम कर रही थीं. अचानक से शादी में उनको कार्डियक अटैक हो गया इसका मतलब ये है कि उनके ये बीमारी काफी समय से रही होगी. ये बीमारी उन लोगों को होने की संभावना रहती है, जिनके परिवार में किसी को ये बीमारी हो, या जिनको डायबिटीज हो, जो स्मोकर हो, जिनको ब्लड प्रेशर हो, जिनको कोलेस्ट्रोल की दिक्कत हो.

प्लास्टिक सर्जन डॉ महेश मंगल का कहना है कि कुछ सर्जरी ऐसी होती हैं जिनमें बहुत सारा फैट एक साथ निकाल दिया जाता है या मल्टीपल सर्जरी एक साथ कर दी जाती है तो उससे हार्ट पर असर पड़ता है लेकिन छोटी छोटी सर्जरी से हार्ट पर कोई असर नहीं पड़ता. लेकिन अगर मरीज को पहले से कोई हार्ट की बीमारी है तो उससे छोटी सी सर्जरी भी काफी असर डाल सकती है.

न्यूट्रीशियनिस्ट डॉ शिखा शर्मा ने बताया है कि ग्लैमर की दुनिया में खुद को फिट और सुंदर दिखाने का बहुत प्रेशर होता है जिसके कारण डाइटिंग तो करते हैं साथ ही कुछ लोग खाना छोड़ देते हैं और साथ ही दवाईयां खाना भी शुरू कर देते हैं. खाली पेट दवाई खाना हार्ट रेट को बहुत बढ़ा देता है.

यहां देखें VIDEO

दिलकश अदाकारा श्रीदेवी की दिल की धड़कने रुके की वजह अब हर कोई जानना चाहता है, लेकिन कयासों के बादल तभी छंटेंगे जब श्रीदेवी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आएगी. श्रीदेवी तो रंजिशों और रुसवाईयों भरी इस दुनिया को छोड़कर चली गईं और अपने पीछे एक सवाल छोड़ गई...जिसके जवाब का इंतजार उनके लाखों फैंस को है.

यहां भी पढ़ें: 

यहां देखें हिंदुस्तान की सरजमीं पर श्रीदेवी की आखिरी तस्वीरें

श्रीदेवी के निधन के बाद मुंबई लौटे सौतेले बेटे अर्जुन कपूर, ऐसे थे दोनों के रिश्ते

हार्ट अटैक के बाद बाथरूम में गिर पड़ी थीं श्रीदेवी, दुबई में हो रहा है पोस्टमार्टम

अनिल अंबानी के विमान से भारत लाया जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

श्रीदेवी की मौत के बाद बेटी जाह्नवी और खुशी से मिलने पहुंचीं रेखा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget