एक्सप्लोरर

Mustard Risk: दिल की बीमारी से लेकर कैंसर तक, ज्यादा सरसों खाने से पैदा होंगी ये 4 बीमारियां

Mustard Health Risk: एक्सपर्ट का कहना है कि चाहे पेस्ट के रूप में हो या तेल के रूप में, सरसों हर रूप में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है.

Mustard Side Effects: सरसों का इस्तेमाल ज्यादातर भारतीय घरों में खासतौर से किया जाता है. अलग-अलग पकवानों में इसे डाला जाता है. भारतीय व्यंजनों का स्वाद इसके बिना अधूरा है. अपने बेहतरीन स्वाद, उपचार शक्तियों और फायदों की वजह से सरसों का देशभर में अलग-अलग तरीकों से सेवन किया जाता है. एक्सपर्ट का कहना है कि चाहे पेस्ट के रूप में हो या तेल के रूप में, सरसों हर रूप में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है. यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी एक अच्छा सोर्स है और तो और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं. सरसों के सेवन से मांसपेशियों और गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है.

सरसों के दुष्प्रभाव

भले ही सरसो में कई रोगों को दूर करने की क्षमता हो, लेकिन इनका ज्यादा सेवन करने से कई शारीरिक समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं. आइए जानें कि सरसों का ज्यादा सेवन करने से शरीर पर क्या-क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं.

1. एलर्जी: फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, हर साल लगभग 30,000 अमेरिकियों को गंभीर फूड एलर्जी की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है, जिनमें से करीब 200 लोग अपनी जान गंवा देते हैं. डॉक्टरों कहते हैं कि सरसों की एलर्जी सबसे गंभीर एलर्जी में से एक मानी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसे खाने से हिस्टामाइन में बढ़ोतरी हो सकती है और तो और एनाफिलेक्टिक शॉक भी हो सकता है.  
सरसो से होने वाली एलर्जी 

1. त्वचा पर दाने
2. सांस फूलना और घरघराहट होना
3. चक्कर आना
4. मतली आना, उल्टी होना
5. चेहरे, आंखों और गले में सूजन

2. दिल की बीमारी: हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सरसों के तेल में इरूसिक एसिड का लेवल हाई होता है, जो आपके दिल के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है. सरसों का ज्यादा सेवन करने से मायोकार्डियल लिपिडोसिस या दिल के फैटी डिजनरेशन के नाम से पहचाने जाने वाली समस्या हो सकती है, जिसमें ट्राइग्लिसराइड्स के निर्माण की वजह से दिल की मांसपेशियों के मायोकार्डियल फाइबर में फाइब्रोटिक जख्म पैदा होते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि ये समस्या दिल की मांसपेशियों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है और हार्ट फेलियर का कारण भी बन सकती है.

3. फेफड़ों के कैंसर का खतरा: सरसों के तेल में मौजूद इरूसिक एसिड फेफड़ों की दिक्कत भी पैदा कर सकता है. सरसों रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित करती है, जिसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ होती है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, सरसों के तेल का ज्यादा या लंबे लमय तक सेवन करने से आपको फेफड़ों का कैंसर हो सकता है, जो एक खतरनाक बीमारी है.

4. प्रेग्नेंसी में बढ़ती हैं मुश्किलें: हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रेग्नेंट महिलाओं को सरसों के तेल या काले सरसों के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए. क्योंकि इनमें कुछ केमिकल कंपाउंड्स होते हैं, जो बच्चे के लिए हानिकारक होते हैं. ऑक्सफोर्ड द्वारा किए गए और यूरोपियन हार्ट जर्नल में पब्लिश एक स्टडी की मानें तो सरसों में मौजूद केमिकल से गर्भपात भी हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Itchy Scalp: बालों में हो रही जबरदस्त खुजली? तो तुरंत अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, झट से दूर होगी प्रॉब्लम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget