एक्सप्लोरर

Itchy Scalp: बालों में हो रही जबरदस्त खुजली? तो तुरंत अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, झट से दूर होगी प्रॉब्लम

Itchy Scalp: अगर आप इन दिनों सिर में खुजली की समस्या का सामना कर रहे हैं तो हम कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप इस परेशानी से जल्दी निजात पा सकेंगे.

Itchy Scalp Home Remedy: सिर में खुजली न सिर्फ आपके लिए दिक्कत बनती है, बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी हानि पहुंचाने का काम सकती है. अगर आप पब्लिक प्लेस पर हैं तो इस दौरान खुजली आपको शर्मिंदा महसूस करा सकती है, क्योंकि ज्यादातर लोग इसे पर्सनल हाइजीन की कमी के तौर पर देखते हैं. स्कैल्प पर खुजली कई वजहों से होती है, जैसे- डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन, हेयर डाई या फिर जूं. स्कैल्प अगर रूखी है तो यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसका समाधान जरूरी है. अगर आप इन दिनों सिर में खुजली की समस्या का सामना कर रहे हैं तो हम कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप इस परेशानी से जल्दी निजात पा सकेंगे. 

सिर की खुजली से ऐसे पाएं छुटकारा

1. नींबू का रस: नींबू के रस में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं. यही वजह है कि ये आपको इस परेशानी से राहत दिला सकता है. आपको नींबू के रस को रूई की मदद से स्कैल्प पर लगाना है और 10 से 15 मिनट तक लगाए रखना है, फिर पानी से धो लेना है. ऐसा आपको हफ्ते में एक से दो बार करना है.

2. नारियल का तेल: सिर में खुजली की एक वजह स्कैल्प का रूखापन भी होता है. इस रूखेपन को दूर करने के लिए आप नारियल के तेल की मदद ले सकते हैं. क्योंकि नारियल का तेल स्कैल्प पर एक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है. आपको इस तेल को गर्म करके सिर की मालिश करनी है. आप चाहें तो नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर भी मिला सकते हैं. क्योंकि कपूर की तासीर ठंडी होती है. इससे सिर की खुजली को शांत करने में मदद मिलती है और अगर किसी तरह का कोई इन्फेक्शन भी होगा तो भी ठीक हो जाएगा.

3. मीठा सोडा: 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसे पानी में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए रहने दें. बेकिंग सोडा एक एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल एजेंट है. ये स्कैल्प के पीएच को कम करने में मदद करता है.

4. प्याज का रस: एक प्याज लें और इसका रस निकाल लें. फिर इसे रुई की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें. ये स्कैल्प को इन्फेक्शन से बचाएगा और जलन को कम करेगा.

5. सेब का सिरका: 4 चम्मच पानी में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इससे सिर की अच्छी से मसाज करें. सेब में मौजूद मैलिक एसिड के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण खुजली को दूर कर सकते हैं. 

6. गेंदे के फूल: गेंदे के फूलों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सिर की खुजली से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

7. दही: दही से सिर की मालिश करने से भी स्कैल्प की खुजली से आराम मिलता है. यही नहीं, इससे बालों में चमक भी आती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: STD Diseases: यौन संचारित रोग के इन 5 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना मुश्किल में पड़ जाएगी जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sergio Gor Kashmir Visit: सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
How To Soften Chickpeas: भिगोने के बाद भी नहीं गलते छोले? इस एक तरीके से बन जाएगा काम
भिगोने के बाद भी नहीं गलते छोले? इस एक तरीके से बन जाएगा काम

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget