एक्सप्लोरर

एक साथ चार बच्चों को जन्म देने से क्या हो सकती है परेशानी, बच्चों की सेहत पर पड़ता है ये असर

Health Tips: एक साथ चार बच्चों को जन्म देने से क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं, इसका बच्चों की सेहत पर क्या असर पड़ता है. आइए जानते हैं...

Trending News: राजस्थान के जयपुर में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है. महिला की उम्र सिर्फ 21 साल है. चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला दौसा की रहने वाली है. 4 अगस्त को लेबर पेन होने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सोमवार सुबह करीब 8 बजे उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई और चार बच्चों ने जन्म लिया. सभी बच्चों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है, जिसकी वजह से वे डॉक्टर की देखरेख में हैं. महिला की हालत स्थिर है. बताया जा रहा है कि प्रेगनेंसी के दौरान वह कई गंभीर बीमारियों से जूध रही थी. ऐसे में सवाल उठता है कि एक साथ चार बच्चों को जन्म देने से क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं, इसका बच्चों की सेहत पर क्या असर पड़ता है. आइए जानते हैं...

दो से ज्यादा बच्चे एक साथ कैसे होते हैं

अक्सर हम सभी ने जुड़वा बच्चे यानी ट्वींस को देखा होगा लेकिन इससे ज्यादा बच्चे एक साथ जन्म लेना काफी रेयर होता है. डॉक्टर्स के मुताबिक, दो कंडीशन में दो या दो से ज्यादा बच्चे गर्भ में पलते हैं. पहली जब फर्टिलाइज एग यूट्रस की वॉल में इंप्लांट होने से पहले विभाजित हो जाए तब दो या दो से ज्यादा बच्चे होने की संभावना रहती है. दूसरी जब एक ही समय में दो या दो से अधिक एग बने और ये अलग-अलग शुक्राणुओं से फर्टिलाइज हो जाएं.

दो से ज्यादा बच्चे होना कितना रिस्की

डॉक्टर्स के मुताबिक, दो बच्चों यानी जुड़वा में भी काफी जटिलताएं होती हैं. जुड़वा बच्चे भी दुर्लभ ही होते हैं लेकिन आजकल IVF की वजह से ट्वींस के कई केस सामने आ रहे हैं. वहीं, दो से ज्यादा बच्चे बेहद हाई रिस्की  प्रेगनेंसी होती है. बच्चे के जन्म लेने से पहले मां के लिए कई तरह की खतरनाक समस्याएं आती हैं.इसमें प्री टर्म डिलीवरी होने के चांसेस ज्यादा रहते हैं, जिससे बच्चों का वजन कम हो सकता है.

गर्भ में दो से ज्यादा बच्चे होने पर मां को हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, एनीमिया जैसी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा रहता है. इसके अलावा अगर दो या दो से ज्यादा बच्चे मां के पेट में एक ही गर्भनाल में हो तो ज्यादा खून लेते हैं. जिससे बच्चों की जान का रिस्क रहता है. जल्दी डिलीवरी होने से पोस्टपार्टम हैमरेज होने का जोखिम भी ज्यादा रहता है. इसमें काफी खून निकलता है. जिससे मां की मौत भी हो सकती है. 

दो से ज्यादा बच्चों को लेकर डॉक्टर क्या करते हैं

डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर केस में दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह नहीं दी जाती है लेकिन अगर किसी महिला के गर्भ में दो से ज्यादा बच्चे हैं तो यह कंडीशन खतरे से खाली नहीं हैं. इसके बावजूद अगर कोई उसे रखने की कोशिश करता है तो ज्यादातर डॉक्टर दो ही बच्चे को रखते हैं. जबकि बाकी बच्चों को सेलेक्टिव रिडक्शन ऑफ फिटस कर दिया जाता है.

इसमें प्रेगनेंसी के 11वें से 13वें हफ्ते में तीसरे-चौथे भ्रूण को खत्म किया जाता है. यह प्रक्रिया भी तब होती है, जब बच्चे अलग-अलग थैली में हों. अगर सभी बच्चे एक ही थैली में हैं तो ये प्रक्रिया नहीं होती है. अगर कोई महिला सभी बच्चों को पालना चाहती है तो हाई रिस्क के साथ ऐसा कर सकती है.

पेट में पल रहे दो से ज्यादा बच्चे तो क्या करें

डॉक्टर्स के मुताबिक, अगर कोई महिला दो से ज्यादा बच्चे को रखना चाहती है तो उन्हें हायर सेंटर वाले हॉस्पिटल में स्पेशलाइज डॉक्टर की निगरानी में रखा जाता है. हर दो से तीन हफ्ते में अल्ट्रासाउंड कराना चाहिए. डॉक्टर इसके आधार पर मां को सही सप्लीमेंट की सलाह देते हैं. कुछ भी कॉम्पिकेटेड होने पर टर्शरी हॉस्पिटल ही जाना चाहिए.

इसमें एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है. मां को ज्यादा इधर-उधर करने से बचना चाहिए. ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए. भारी सामान नहीं उठाना चाहिए. घर के अंदर ही थोड़ा-बहुत घूम सकती हैं. ज्यादा सफर से बचना चाहिए. डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget