एक्सप्लोरर

मुंह में छाले होना भी हो सकता है कैंसर का लक्षण? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Mouth Ulcer Cancer Symptoms: मुंह के छाले सिर्फ मामूली समस्या नहीं, ये मुंह के कैंसर का संकेत भी हो सकते हैं. इसलिए जान लीजिए कब छाले बनते हैं गंभीर खतरे की चेतावनी.

Mouth Ulcer Cancer Symptoms: अक्सर जब हम कुछ ज्यादा मसालेदार खा लेते हैं या नींद पूरी नहीं होती तो मुंह में छोटे-छोटे छाले उभर आते हैं. हम सोचते हैं कि दो-चार दिन में ठीक हो जाएंगे. कोई घरेलू नुस्खा आजमाते हैं या फिर बाजार से कोई मरहम ले आते हैं. लेकिन ये मामूली लगने वाले छाले किसी गंभीर बीमारी की दस्तक भी हो सकते हैं? जानकारी के मुताबिक, कई बार मुंह के छाले कैंसर का संकेत भी कर सकते हैं. यह सुनकर शायद आप चौंक गए हों, लेकिन आज की इस जानकारी में हम आपको बताएंगे कि कैसे एक आम लक्षण भी गंभीर बीमारी की चेतावनी बन सकता है. 

ये भी पढ़े- सुबह खाली पेट ड्राई फ्रूट खाना चाहिए या नहीं? जानिए खाने का सही तरीका

मुंह में छाले 

मुंह के छाले आमतौर पर वायरल इंफेक्शन, विटामिन बी12 या आयरन की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव के कारण होते हैं. ये कुछ दिनों में अपने आप ठीक भी हो जाते हैं. लेकिन अगर कोई छाला 2 हफ्ते से ज्यादा समय तक बना रहे, उसमें दर्द न हो, वह सख्त हो जाए या बार-बार एक ही जगह पर हो रहा हो तो इस पर ध्यान देना जरूरी है. 

कब सतर्क होना चाहिए?

छाले जो 2 हफ्ते से ज्यादा समय तक ठीक न हों

मुंह के किसी हिस्से में गांठ या मोटापन महसूस होना

जीभ, गाल या होंठों पर सफेद या लाल धब्बे

निगलने में तकलीफ या आवाज बदल जाना

किसी खास जगह पर बार-बार छाले निकलना

मुंह का कैंसर क्यों होता है?

मुंह के कैंसर के मुख्य कारणों में तम्बाकू चबाना, धूम्रपान, शराब का अधिक सेवन, ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण और साफ-सफाई की कमी शामिल हैं. इसके अलावा, लगातार गर्म भोजन या मसालेदार चीज़ें खाने से भी मुंह की अंदरूनी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है. 

बचाव के उपाय

धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन पूरी तरह बंद करें

शराब का सेवन सीमित करें

भरपूर संतुलित आहार लेना जरूरी है 

नियमित रूप से दंत चिकित्सक से चेकअप करवाएं

मुंह की सफाई पर विशेष ध्यान दें

छोटे से दिखने वाले छाले को हल्के में लेना कई बार भारी पड़ सकता है. जरूरी नहीं कि हर छाला कैंसर का लक्षण हो, लेकिन बार-बार होने वाले या न भरने वाले घावों को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। समय पर जांच और इलाज से किसी भी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: कैसे होता है डीएनए टेस्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बुरी तरह जले हुए शवों की कौन-सी चीज करेगी मदद?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget