एक्सप्लोरर

Mouth Cancer: माउथ कैंसर के इन 6 लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, तुरंत कराएं जांच

कैंसर को पहचानने का सबसे आसान तरीका यही है कि आपको अगर कभी-भी अपने शरीर में कुछ भी असामान्य लगे तो बिल्कुल देर न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच कराएं.

Mouth Cancer: पिछले 10 सालों में मुंह के कैंसर के मामलों में एक तिहाई से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है. कैंसर के लक्षणों को जानना और उसकी जल्द से जल्द जांच कराना बहुत जरूरी है. ओरल हेल्थ फाउंडेशन द्वारा पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, ब्रिटेन में साल 2021 में 8864 लोगों में इस बीमारी का पता चला था. ये आंकड़ा 10 साल पहले की तुलना में 36 प्रतिशत ज्यादा था. जबकि एक साल के अंदर ही अंदर इस बीमारी की मुश्किलों के चलते 3034 लोगों मौत हो गई थी. ये पिछले एक दशक में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी और पिछले 5 सालों में 20 प्रतिशत की वृद्धि के बारे में बताता है. 

ओरल हेल्थ फाउंडेशन के चीफ एग्जीक्यूटिव डॉ. निगेल कार्टर ने कहा कि स्मोकिंग करने और ज्यादा शराब पीने से इन मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. मुंह के कैंसर के आसपास का स्टिग्मा बदल गया है. ये अब एक कैंसर है, जो किसी को भी प्रभावित कर सकता है. मुंह के कैंसर का बुरा प्रभाव पीड़ित व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है. यह किसी के बोलने के तरीकों में बदलाव ला सकता है. खाना-पीना कठिन बना सकता है या किसी व्यक्ति की शारीरिक बनावट को बिगाड़ सकता है.

कैंसर को पहचानने का तरीका

कैंसर को पहचानने का सबसे आसान तरीका यही है कि आपको अगर कभी-भी अपने शरीर में कुछ भी असामान्य लगे तो बिल्कुल देर न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच कराएं. क्योंकि ऐसा करने से आप बड़े खतरे से बच पाएंगे और समय पर इलाज ले पाएंगे.  

नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के मुताबिक, मुंह में कैंसर तब होता है, जब ट्यूमर जीभ की सरफेस, गालों के अंदर, होंठ या मसूड़ों पर दिखाई देने लगता है. कई बार ये छोटी सी गांठ के रूप में पकड़ में आ सकता है. माउथ के कैंसर को पहचानने के लिए आपको अपने मुंह में पैदा होने वाले कुछ लक्षणों पर ध्यान देना होगा, जैसे- 

1. मुंह के दर्दनाक छाले, जो काफी हफ्तों के बाद भी ठीक नहीं हो रहे

2. मुंह या गर्दन में लगातार गांठ का बनना

3. दांतों का ढीला होना या सॉकेट, जो एक्सट्रैक्शन के बाद ठीक नहीं होते

4. होंठ या जीभ का सुन्न पड़ जाना

5. मुंह या जीभ की सरफेस पर सफेद धब्बे या लाल धब्बे दिखाई देना

6. आपके बोलने के तरीके में बदलाव होना, जैसे तुतलाहट का अचानक बढ़ना 

अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण अपने मुंह के अंदर महसूस कर रहे हैं तो इसे नजरअंदाज ना करें. तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और जांच कराएं. मुंह के कैंसर की समस्या आमौतर पर धूम्रपान करने से, शराब पीने से या तंबाकू खाने से होती है. हालांकि कई बार यह बीमारी इन आदतों से दूर रहने वालों में भी देखी जाती है. मुंह के कैंसर का 3 तरीके से इलाज किया जाता है, पहला- सर्जरी से कैंसर की कोशिकाओं को हटाना, दूसरा- रेडियोथेरेपी और तीसरा- कीमोथेरेपी.

ये भी पढ़ें: Onion Tea Benefits: 'प्याज की चाय' से दूर होंगी शरीर की ये गंभीर बीमारियां, मिलेंगे कई फायदे, जानें रेसिपी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Research: एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget