एक्सप्लोरर

Monkeypox Symptoms: कैसे पता लगाएं कि आप मंकीपॉक्स की चपेट में हैं, क्या होती है इसकी पहचान?

भारत में मंकीपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने एक गंभीर और घातक बीमारी बताया है, ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि मंकीपॉक्स क्या है, इसके लक्षण क्या हैं.

Monkey pox symptoms and Treatment: भारत में मंकीपॉक्स (monkeypox) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी कि WHO ने भी इस वायरस के प्रकोप को घातक बताया है और इससे बचने की सलाह दी है. हाल ही में विदेश से लौटे एक शख्स में मंकीपॉक्स के सिम्टम्स पाए गए थे, इसके बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया है.

ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि मंकीपॉक्स क्या होता है, इसके लक्षण (monkey pox symptoms) क्या है और कैसे आप इससे बचाव (monkey pox  treatment) कर सकते हैं, ताकि किसी भी स्थिति में आप पैनिक ना हो और आसानी से इस बीमारी से बच सकें.

यह भी पढ़ें 

क्या होता है मंकीपॉक्स
मंकीपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है, जो आमतौर पर संक्रमित व्यक्ति या जानवर के सीधे संपर्क में आने से फैलती है. इस बीमारी को एमपॉक्स नाम से भी जाना जाता है. यह वायरस आमतौर पर जानवरों और मनुष्यों को प्रभावित कर सकता है. मंकीपॉक्स के लक्षण 3 से 17 दिन के बाद शुरू हो सकते हैं, जब मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई देते हैं तो इसे इनक्यूबेशन पीरियड कहा जाता है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि मंकीपॉक्स के लक्षण क्या है और कैसे आप इससे बचाव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 

Social Media Detox: सोशल मीडिया से सात दिन रहेंगे दूर तो क्या होगा, सेहत पर कितना पड़ेगा असर?

मंकीपॉक्स के लक्षण
मंकीपॉक्स बीमारी आमतौर पर 2 से 4 सप्ताह तक रहती है और इसमें ये लक्षण शामिल होते हैं-
शुरुआती लक्षण (एक्सपोजर के 0-5 दिन बाद)
बुखार
सिरदर्द
मांसपेशियों में दर्द
ठंड लगना
थकान

यह भी पढ़ें 

Health Tips: बार-बार बीमार तो नहीं पड़ रहे हैं आप? 7 Signs जो बताते हैं कितने हेल्दी हैं आप

बाद के लक्षण (बुखार शुरू होने के 1-3 दिन बाद)
हथेलियों, तलवों पर चपटे धब्बे (मैक्यूल्स), उभरे हुए उभार (पैप्यूल्स), मवाद से भरे छाले (पस्ट्यूल्स)
कमर दद
गला खराब होना
खांसी

मंकीपॉक्स का उपचार
मंकीपॉक्स के लिए कोई खास इलाज नहीं है, लेकिन कुछ संभावित उपचारों में शामिल हैं-
बुखार और दर्द के लिए: बुखार और दर्द होने पर पेरासिटामोल (एसिटामिनोफेन) या इबुप्रोफेन जैसी दवाओं का उपयोग किया जा सकता है.
हाइड्रेशन: हाइड्रेट रहने के लिए खूब सारे लिक्विड का सेवन करें, खासकर अगर बुखार और दाने गंभीर हों.
घाव की देखभाल: संक्रमण से बचने के लिए त्वचा के घावों को साफ और सूखा रखें. यदि जरूरी हो तो एंटीसेप्टिक मरहम लगाएं.
एंटीवायरल दवाएं: टेकोविरिमैट (टीपीओएक्सएक्स) जैसी एंटीवायरल दवाएं मंकीपॉक्स के इलाज के लिए दी जाती हैं.

आइसोलेशन है जरूरी
वायरस के प्रसार को रोकने के लिए संक्रमित व्यक्तियों को अलग किया जाना चाहिए, क्योंकि मंकीपॉक्स सीधे संपर्क, शरीर के तरल पदार्थ और सांस के जरिए भी फैल सकता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Anemia In Women's: भारत में खून की कमी से जूझ रहीं 40% महिलाएं, जानें क्या है कारण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget