एक्सप्लोरर

Stress से निपटने में बहुत काम आता है ये तरीका, तुरंत छूमंतर हो जाता है सारा तनाव

Stress Relieving Tips: जब तनाव दिमाग पर हावी होता है तो कोई भी काम करना मुश्किल हो जाता है क्योंकि किसी भी काम पर फोकस नहीं बन पाता. आप माइंडफुलनेस (Mindfulness) की मदद से तनाव से मुक्ति पा सकते हैं.

How to Handle Stress: तनाव से बचने और इससे तुरंत छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ खास टिप्स जरूर पता होनी चाहिए. ताकि आपका काम, प्रोडक्टिविटी और रिश्ते, इस तनाव के कारण खराब ना हों. हालांकि जब तनाव हावी होता है तो सोचने-समझने की क्षमता को भी प्रभावित करता है. इसलिए जरूरी है कि आप इसके लक्षण दिखते ही सचेत हो जाएं और समस्या बढ़ने से पहले समाधान का तरीका अपना लें. ये तरीका है माइंडफुलनेस (Mindfulness).

सबसे पहले यह समझें कि माइंडफुलनेस है क्या? दरअसल, यह एक ऐसी मानसिक स्थिति होती है, जिसमें आपका पूरा ध्यान किसी एक ही काम पर फोकस होता है. इस दौरान इस काम के अतिरिक्त ना तो आपके मन में कोई सवाल या खयाल आता है और ना ही किसी तरह की बेचैनी आप अपने अंदर महसूस करते हैं. बल्कि एक संपूर्णता का अहसास और आत्मविश्वास से भरा हुआ मन आपके पास होता है. इसी स्थिति को माइंडफुलनेस कहते हैं.

जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच जब आप लंबे समय तक नाकारात्मक परिस्थितियों को फेस करते रहते हैं तो आपका फोकस बिगड़ जाता है, मन में एक अजीब-सी बेचैनी भर जाती है. इसका असर आपके व्यवहार और पर्सनैलिटी पर भी पड़ता है. यह स्थिति आपको आगे बढ़ने से रोकती है. इसलिए तनाव और खालीपन को खुद से दूर करना बहुत जरूरी होता है. माइंडफुलनेस को अपने जीवन में अपनाने के लिए कई अलग-अलग तरह के स्टेप्स होते हैं. आप अपनी सुविधा और समय के अनुसार इनमें से किसी भी विधि का चुनाव कर सकते हैं.

सबसे पहला और आसान तरीका

माइंडफुलनेस की तरफ बढ़ने का सबसे आसान तरीका है कि आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिससे आप अपने मन की सारी बातें बिना किसी झिझक के कह दें. साथ ही आपको पूरा विश्वास हो कि यह व्यक्ति आपके सीक्रेट्स को सीक्रेट ही बनाकर रखेगा और आपको एकदम सही सलाह देगा. हालांकि हर किसी के जीवन में ऐसा कोई व्यक्ति हो यह जरूरी नहीं है. इस स्थिति में अन्य विधियों को अपनाया जा सकता है.

त्राटक करें

त्राटक एक प्राचीन पद्धिति है, जिसके माध्यम में चंचल मन को या तनाव से भरे मन को शांत करके स्थिर किया जाता है. इसके लिए आपको किसी हर दिन एक तय समय पर किसी खास चीज को लगातार निहारते रहना होता है. इसके लिए आमतौर पर लाइट का उपयोग किया जाता है. आप दीपक या मोमबत्ती जलाकर उसकी लौ पर अपना ध्यान केंद्रित करें. नियमित रूप से इसे करने पर मन में आ रहे विचार खुद ही नियंत्रित होने लगेंगे और आपको अपने अंदर असीमित शांति का अहसास होगा.

यह भी पढ़ें: ओमिक्रोन के इन लक्षणों को न करें हल्का समझने की भूल, हो सकती है मुश्किल

फिजिकल ऐक्टिविटीज

ऐसी क्रियाएं करना भी ध्यान को एकाग्र करने में सहायक होती हैं, जिनमें आपका शरीर और मानसिक ऊर्जा एक साथ पूरी ताकत से जुटते हैं. जैसे तैराकी (Swimming), स्ट्रेचिंग, योग, साइक्लिंग इत्यादि. आप अपनी पसंद के हिसाब से इनमें से कोई भी काम चुन सकते हैं.

श्वसन क्रियाएं (Breathing Techniques)

योग (Yoga) में कई तरह की श्वसन क्रियाएं बताई गई हैं. आप अपने तनाव से मुक्ति पाने के लिए किसी योग एक्सपर्ट से इनकी विधि सीखें. आपको निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा. ये विधियां आपको तनाव से मुक्ति तो दिलाएंगी ही साथ ही आपकी कार्यक्षमता (Productivity) में भी बहुत अधिक सुधार करेंगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: आंखों में दिख रहे हैं ये लक्षण? तो नहीं करें इग्नोर, हो सकते हैं ओमिक्रोन से संक्रमित

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget