एक्सप्लोरर

शादी करने वालों को ज्यादा होती है भूलने की बीमारी! जानिए क्या कहती है रिसर्च

डिमेंशिया एक ऐसी दिमागी बीमारी है, जिसमें इंसान चीज़ें याद रखना भूल जाता है. यह बीमारी धीरे-धीरे सोचने-समझने की ताकत को खत्म कर देती है. भारत में करीब 40 लाख लोग डिमेंशिया से जूझ रहे हैं.

Dementia in Married People : शादीशुदा लोगों को भूलने की बीमारी डिमेंशिया (Dementia) होने का खतरा कुंवारों से ज्यादा होता है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि अमेरिका की फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपनी स्टडी में पाया है. इस स्टडी ने हर किसी को हैरान कर दिया है, क्योंकि अभी तक हम यही सुनते आए हैं कि शादीशुदा लोग कुंवारों से ज्यादा खुश रहते हैं. उनके पास पार्टनर होता है, उन्हें अकेलापन नहीं होता है, उनकी लाइफस्टाइल बेहतर होती है और हेल्थ भी फिट रहती है, लेकिन इस रिसर्च से सबकुछ उलट पाया गया है. आइए जानते हैं क्या कहती है रिसर्च..

डिमेंशिया क्या होता है

डिमेंशिया एक ऐसी दिमागी बीमारी है, जिसमें इंसान चीज़ें याद रखना भूल जाता है. ज्यादातर यह बुजुर्गों यानी 60 साल की उम्र के बाद ही देखने को मिलता है. यह बीमारी धीरे-धीरे सोचने-समझने की ताकत को खत्म कर देती है. इसमें अल्जाइमर,वैस्कुलर डिमेंशिया, पार्किंसंस जैसी कई मेंटल डिजीज शामिल हैं. आंकड़ों के अनुसार, इंडिया  में करीब 40 लाख डिमेंशिया के मरीज हैं, जबकि दुनियाभर में 5.5 करोड़ से भी ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं.


डिमेंशिया के लक्षण

घर का रास्ता भूल जाना

चीज रखकर भूल जाना

सही तरह फैसले न ले पाना

हर समय कंफ्यूज रहना

रोजमर्रा की चीजें भी न कर पाना

एक समय में एक ही काम कर पाना

मूड में बदलाव


डिमेंशिया होने की वजहें क्या हैं


ब्रेन स्ट्रोक या डैमेज

विटामिन की कमी

ब्रेन ट्यूमर

थायराइड की दिक्कत

ज्यादा उम्र 

नशे की लत


क्या कहती है रिसर्च 

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी की स्टडी में 24,000 से ज्यादा अमेरिकियों को शामिल किया गया. इन सभी को 4 अलग-अलग ग्रुप में रखा गया. शादीशुदा, कुंवारे, तलाकशुदा और विधवा या विधुर. 18 साल तक इनकी सेहत पर नजर रखी गई. इसके नतीजे चौंकाने वाले पाए गए. इसके अनुसार, जो लोग सिंगल थे यानी तलाकशुदा, विधवा विधुर में डिमेंशिया का खतरा शादीशुदा लोगों से 50% कम था.


शादीशुदा लोगों में डिमेंशिया का खतरा ज्यादा क्यों

रिसर्चर्स का मानना है कि शादी के बाद ज्यादातर लोग अपनी फैमिली तक ही सीमित रह जाते हैं, बाहरी दुनिया से उनका कनेक्शन कम हो जाता है, उनकी सोशल एक्टिविटीज कम हो जाती है, जिसका असर उनके दिमाग पर पड़ता है. कई बार रिलेशनशिप का स्ट्रेस भी मेंटल हेल्थ को बिगाड़ता है. जिम्मेदारियां ज्यादा होती हैं, जिससे ब्रेन पर लोड बढ़ता है. जबकि कुंवारे लोग ज्यादा सोशल होते हैं, घूमते-फिरते हैं, पार्टी करते हैं, स्ट्रेस फ्री रहते हैं और यही सब उनकी दिमागी सेहत को बेहतर बनाए रखता है.


डिमेंशिया से कैसे बचें

रोज़ाना एक्सरसाइज और योग करें

हेल्दी खाना खाएं

वजन कंट्रोल में रखें

शराब-सिगरेट से दूरी बनाएं

सोशल रहें और एक्टिव लाइफ जिएं

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें :तेज खार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget