एक्सप्लोरर

कहीं आप भी तो नहीं हो रहे हैं डिप्रेशन का शिकार? ऐसे कर सकते हैं पहचान

Depression Signs: क्या आप हर वक्त थकान, उदासी या बेचैनी महसूस करते हैं. हो सकता है आप डिप्रेशन का शिकार हों. यह एक ऐसी मेंटल कंडीशन हो, जो आपको बुरी तरह प्रभावित कर सकती है.

Depression Signs: अगर आप डिप्रेशन में हैं तो आप अकेले नहीं हैं, दुनियाभर में करीब 28 करोड़ लोग अलग-अलग कारणों से इस मेंटल डिसऑर्डर के शिकार हैं. आजकल की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग कहीं न कहीं स्ट्रेस और टेंशन से जूझ रहे हैं. कभी काम का बोझ तो कभी वर्कप्लेस का माहौल, कभी रिश्तों की उलझन तो कभी पैसों की तंगी, कभी-कभी बिना किसी वजह के भी मन उदास रहता है. ऐसे में अगर आप महसूस कर रहे हैं कि कुछ ठीक नहीं है, तो शायद आप डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं. लेकिन घबराइए मत. अगर आप समय रहते इसे पहचान लें, तो आप खुद को ठीक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: परेश रावल ने किया खुद की पेशाब पीकर ठीक होने का दावा, जानें ये कितना खतरनाक

डिप्रेशन को कैसे पहचानें

1. बार-बार उदासी और खालीपन और रोना आना

अगर आपको हर वक्त एक खालीपन या उदासी महसूस हो रही है, तो यह डिप्रेशन का संकेत (Depression Symptoms) हो सकता है. ऐसा लगता है जैसे कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा, खुशी महसूस नहीं होती और बार-बार रोना आता है.

2. इंट्रेस्ट खत्म होना

क्या आपको अब वो चीजें भी बोरिंग लगने लगी हैं, जो पहले आपको बहुत पसंद आती थीं. जैसे दोस्तों से मिलना, फिल्में देखना, या शौक पूरे करना. अगर ऐसा हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें. क्योंकि ये सभी लक्षण डिप्रेशन के हो सकते हैं.

3. नींद की समस्या

डिप्रेशन की वजह से नींद में परेशानी आ सकती है. सोने में दिकक्तें होती है या ज्यादा सोने का मन करता है. दोनों ही कंडीशन मानसिक स्थिति की ओर इशारा करती है. इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. रात-रात जागना भी खतरनाक हो सकता है.

4. सेहत का बदलना

अगर आपको बिना किसी कारण के सिरदर्द, पेट दर्द या शरीर में थकान महसूस हो रही है, तो यह भी डिप्रेशन का संकेत हो सकता है. डिप्रेशन सिर्फ मन पर असर नहीं डालता, बल्कि शरीर को भी प्रभावित करता है.

5. निगेटिव सोच

जब आप हमेशा नकारात्मक विचारों में डूबे रहते हैं, जैसे 'कुछ अच्छा नहीं हो सकता', 'मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है', तो यह डिप्रेशन की ओर इशारा करता है/ यह सोच आपके कॉन्फिडेंस को भी कमजोर कर सकती है.

6. खाने की आदतों में बदलाव

डिप्रेशन के दौरान आपकी भूख या तो बहुत कम हो सकती है या फिर बहुत ज्यादा. अगर अचानक आपका वजन घटने या बढ़ने लगे, तो ये भी मानसिक सेहत के खराब होने के संकेत हो सकते हैं. इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से जाकर मिलना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Research: एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget