एक्सप्लोरर

Bones: हड्डियों को मजबूत करेगी यह छोटी सी चीज, जान लें खाने का सही तरीका

हड्डियां कमजोर होने पर शरीर थक जाता है. ऐसे में लोग ठीक से काम भी नहीं कर पाते हैं. हड्डियों को मजबूत करने के लिए इस चीज का सेवन करें.

हड्डियों को मजबूत करने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं. कुछ लोग बाहर से पाउडर लाकर दूध में मिलाकर इसका सेवन करते हैं. यही नहीं लोग दवाइयों का भी सेवन करते हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा दवा गोली खाने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है. आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जिसका सेवन कर आप हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं. आईए जानते हैं. 

मखाने के फायदे

ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इन्हीं में से एक है मखाना, मखाना कमल के बीच से बनता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. खासकर मखाना हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

मखाना कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसमें मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाते हैं. इसके अलावा फास्फोरस और विटामिन K होने की वजह से मखाने हड्डियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करते हैं.

ऐसे करें इस्तेमाल

आप कई तरीके अपना कर मखाने का सेवन कर सकते हैं. जैसे आप इन्हें रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं. इसके अलावा दूध में पका कर भी आप मखाने का सेवन कर सकते हैं. आप मखाने से भुजिया भी बना सकते हैं.

खीर में मखाने

इसके अलावा मखाने का पाउडर बनाकर आप इसे दही या दूध के साथ मिलकर खा सकते हैं.  मखाने को आप शाम को स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं. इसके अलावा सलाद में मिलकर भी मखाने खाएं जाते हैं. आप चाहे तो खीर में मखाने डालकर इसका सेवन कर सकते हैं. रोजाना 10 से 12 मखाने शरीर के लिए पर्याप्त होते हैं.

अधिक मात्रा में मखाने खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है.  गर्भवती महिलाएं मखाना खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. मखाने का सेवन कर लोग आसानी से हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं, लेकिन अगर कुछ लोगों को इससे असर नहीं होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget