एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: इस मकर संक्राति का त्योहार होगा और भी ज्यादा खास, जब आप घर में बनाएंगे ये टेस्टी रेसिपी

Makar Sankranti 2023: इस आर्टिकल में आज हम मकर संक्रांति के पर्व पर आसानी से बनने वाली पारंपरिक रेसिपी बताएंगे, जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं.

Makar Sankranti 2023: साल 2023 में त्योहारों की शुरूआत हो गई है. मकर संक्रांति का पावन पर्व 15 जनवरी 2023 को पूरे देश में मनाया जाएगा. यह त्योहार फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है. जैसे ही सूर्य उत्तर की ओर बढ़ना शुरू करता है और मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे हिंदी में मकर भी कहा जाता है, दिन लंबे होने लगते हैं. मकर संक्रांति के त्योहार के कुछ मुख्य आकर्षण में पतंग उड़ाना, पीले रंग के कपड़े पहनना और परिवार के साथ मीठे और नमकीन व्यंजनों का आनंद लेना शामिल है. भोजन भारतीय त्योहारों का एक अनिवार्य हिस्सा है, तो इस आर्टिकल में आज हम मकर संक्रांति के पर्व पर आसानी से बनने वाली पारंपरिक रेसिपी बताएंगे, जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं. तो इस बार मकर संक्रांति के त्योहार और भी ज्यादा खास बनाएं.

खिचड़ी (Khichdi)

खिचड़ी को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- 1 कप चावल, ½ कप मूंग दाल, ½ कप तूर दाल, 1 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच जीरा, ¼ छोटा चम्मच हिंग, 1 तेजपत्ता, 1 सूखी लाल मिर्च, 1 काली इलायची, 1 दालचीनी, 4 काली मिर्च, 4 लौंग, 1 प्याज, 1 टमाटर, ¼ कप मटर, ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला, 2 बड़े चम्मच घी और नमक.

तरीका-

चावल, मूंग दाल को अच्छे से धो लीजिए.
इन्हें 4 कप पानी के साथ कुकर में डालें, स्वादानुसार हल्दी और नमक डालें.
खिचड़ी को मध्यम आंच पर 4-5 सीटी आने तक पकाएं.
एक पैन में घी गरम करें. हींग, जीरा, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, बड़ी इलायची, दालचीनी, काली मिर्च और लौंग डालें, उन्हें एक मिनट के लिए पकने दें.

अब कटे हुए प्याज़ डालकर दो मिनट तक भूनें.
बारीक कटा हुआ टमाटर डालें और दो मिनट के लिए और पकाएं.
अब इसमें मटर के दाने, स्वादानुसार नमक और ¼ कप पानी डाल कर ढककर 5 मिनट तक पका लीजिए.
इस मिश्रण में पकी हुई खिचड़ी डालें और अपनी पसंद के अनुसार पानी डालें.
आखिर में गरम मसाला मिलाकर सर्व करें.

गुड़ हलवा (Gur Halwa)

गुड़ का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- 1 कप गेहूं का आटा, 1¼ कप गुड़, 1 कप घी, 10 काजू और 10 किशमिश.

तरीका-

एक पैन में, 3 कप पानी के साथ कुचला हुआ गुड़ डालें. इसे मध्यम-तेज आंच पर रखें और उबाल आने दें. एक उबाल आने के बाद, दो मिनट तक उबालें और आंच बंद कर दें.
अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें गेहूं का आटा डालें. अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण को भून लें.
लगातार चलाते रहें, नहीं तो मिश्रण जल सकता है.
मिश्रण का रंग बेज से हल्का भूरा हो जाएगा, इस प्रक्रिया में कम से कम 8-10 मिनट का समय लगेगा.
अब भुने हुए घी-आटा के मिश्रण में गुड़ का पानी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न पड़ें.
हलवे को 1-2 मिनट तक और पका लीजिये, हलवा कढ़ाई के किनारे छोड़ देगा.
गुड़ के हलवे को काजू और किशमिश से गार्निश करके सर्व करें.

तिल लड्डू (Til Laddoo)

तिल के लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- 1½ कप तिल, 1 टेबल स्पून घी, 1¼ कप गुड़ और ½ टेबल स्पून इलायची पाउडर.

तरीका-

एक पैन में तिल डालें, धीमी आंच पर सूखा भून लें, उन्हें लगातार चलाते हुए भून लें.
जब रंग सुनहरा हो जाए तो बीजों को प्याले में निकाल लीजिए.
उसी पैन में घी गरम करें और गुड़ डालें.
गुड़ को पूरी तरह से पिघलने दें और अच्छी तरह मिला लें.
एक उबाल आने पर और रंग थोड़ा सा गहरा हो जाने पर, तिल डालकर मिलाएँ.
मिश्रण को तब तक मिलाते रहें जब तक मिश्रण पैन के किनारे न छोड़ने लगे.
अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और इलायची पाउडर में मिला दें.
मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर लड्डू बना लें.

ये भी पढ़ें: Lohri 2023: लोहड़ी सेलिब्रेशन बनेगा और भी ज्यादा स्पेशल, इन सुपरफुड्स को खाएंगे तो सेहत भी रहेगी दुरूस्त

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget