एक्सप्लोरर

बॉडी में विटामिन D की कमी बन सकती है बड़ी मुसीबत! आप हो सकते हैं 'सीरियस कंजक्टिवाइटिस' का शिकार

आई फ्लू के प्रसार के बीच एक चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है. इस स्टडी में कहा गया है कि शरीर में विटामिन डी की कमी और एलर्जी की प्रॉब्लम वाले लोगों को सीरियस कंजक्टिवाइटिस का सामना करना पड़ सकता है.

देश में कंजक्टिवाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. कंजक्टिवाइटिस आंखों का एक रोग है, जो आमौतर पर मानसून के मौसम में देखा जाता है. कंजक्टिवाइटिस होने की वजह से आंखें लाल हो जाती हैं और उनमें सूजन की समस्या के साथ-साथ दर्द की दिक्कत भी पैदा होने लगती है. कंजक्टिवाइटिस के प्रसार के बीच एक चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है. इस स्टडी में कहा गया है कि शरीर में विटामिन डी की कमी और एलर्जी की प्रॉब्लम वाले लोगों को सीरियस कंजक्टिवाइटिस का सामना करना पड़ सकता है. 

यह स्टडी बेंगलुरु के नारायण नेत्रालय में स्थित टियर साइंस लैब द्वारा की गई है, जिसमें कहा गया है कि कंजक्टिवाइटिस के इलाज के तरीके में चेंज आ सकता है. इस स्टडी में कंजक्टिवाइटिस से पीड़ित लोगों को शामिल किया गया था. अध्ययन के परिणामों में सामने आया कि कंजक्टिवाइटिस से पीड़ित 92 प्रतिशत लोगों में विटामिन D का लेवल कम था. कुछ लोगों में तो विटामिन D का लेवल 5 से भी कम देखा गया. विटामिन D का नॉर्मल स्टेटस 30 के करीब रहा.

विटामिन D की कमी से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जब आपके शरीर में विटामिन D का लेवल इतना कम हो जाता है, तब आंखों की इम्यूनिटी प्रभावित होने लगती है और जब इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है तो वायरस फिर अलग तरीके से वार करता है. इसके भड़काऊ रिसपॉन्स से कंजक्टिवाइटिस को खतरनाक बनने का मौका मिलता है. स्टडी में शामिल कंजक्टिवाइटिस वाले करीब 57-60 प्रतिशत लोगों में एलर्जी की समस्या भी देखी गई.

बढ़ रहे हैं कंजंक्टिवाइटिस के केस!

डॉक्टर का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में देशभर में कंजंक्टिवाइटिस के केस तेजी से बढ़े हैं. कंजंक्टिवाइटिस ज्यादातर एडेनोवायरस की वजह से होता है. कुछ मरीजों ने कॉर्निया पर सूजन होने, आंखों से पानी निकलने और अल्सर होने की भी शिकायतें की हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: आई फ्लू के मरीज भूलकर भी ये 4 गलतियां ना करें, वरना आंखों की रोशनी जा सकती है

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
Frozen Food Health Risks: 16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget