एक्सप्लोरर

आई फ्लू के मरीज भूलकर भी ये 4 गलतियां ना करें, वरना आंखों की रोशनी जा सकती है

Eye Flu: इस बार मानसून के दौरान हुई भारी बारिश ने आंखों की एक खतरनाक बीमारी को हवा देने का काम किया और वह बीमारी कंजक्टिवाइटिस है, जिसे 'आई फ्लू' या 'पिंक आई' भी कहा जाता है.

Conjunctivitis: मानसून का मौसम कई लोगों का मनपसंदीदा मौसम होता है. क्योंकि यह मौसम भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत दिलाने का काम करता है. मानसूनी बारिश के कारण गर्मी से राहत तो मिल जाती है, लेकिन कई बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है. इस बार मानसून के दौरान हुई भारी बारिश ने आंखों की एक खतरनाक बीमारी को हवा देने का काम किया और वह बीमारी कंजक्टिवाइटिस है, जिसे 'आई फ्लू' या 'पिंक आई' भी कहा जाता है. यह बीमारी आंखों को बुरी तरह प्रभावित करती है. 

कंजक्टिवाइटिस में आंखों का सफेद हिस्सा पूरी तरह से लाल हो जाता है और उसमें सूजन पैदा हो जाती है. आंखों से पानी निकलने लगता है और आंखों की पुतली को इधर-उधर करने में दिक्कत होती है. कंजक्टिवाइटिस में आंखों से सफेद चिपचिपा पदार्थ भी निकलता है. वैसे तो आमतौर पर ये अपने आप ठीक हो जाता है. हालांकि कई बार लोग कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसकी वजह से ये समस्या आंखों के लिए बड़ी एक बड़ी परेशानी बन जाती है. आइए जानते हैं कि आई फ्लू से पीड़ित लोगों को कौन-कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए.   

आई फ्लू के मरीज न करें ये गलतियां

1. कॉन्टेक्ट लेंस: अगर आपको कंजक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू है तो आप इस दौरान कॉन्टेक्ट लेंस लगाने से हमेशा बचें. क्योंकि इससे आंखों में गंभीर इन्फेक्शन फैल सकता है और आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकता है.

2. स्टेरॉयड ड्रॉप्स: आई फ्लू के कई मरीज बिना डॉक्टर से सलाह लिए स्टेरॉयड ड्रॉप्स या कोई दवा अपनी आंखों में डाल देते हैं, जिसकी वजह से उनकी तकलीफ और बढ़ जाती है. स्टेरॉयड ड्रॉप्स या किसी और दवा का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. 

3. एंटीबायोटिक ड्रॉप्स: अगर आप एंटीबायोटिक ड्रॉप्स का इस्तेमाल यह सोचकर करते हैं कि यह आई फ्लू को जल्द से जल्द ठीक कर देगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. एंटीबायोटिक ड्रॉप्स को डॉक्टर इसलिए सजेस्ट करते हैं, ताकि आंखों में आई फ्लू के अलावा कोई दूसरा इन्फेक्शन न हो.        

4. वायरल नुस्खे: आई फ्लू को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के नुस्खे बताए जा रहे हैं और कुछ लोग भी ऐसे हैं, जो इनका बिना कुछ सोचे-समझे इस्तेमाल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर बताया गया नुस्खा फेक भी हो सकता है. अगर आप इन नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है.      

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: पेशाब रोकने की कभी ना करें गलती, वरना शरीर पर पड़ सकते हैं ये बुरे प्रभाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget