एक्सप्लोरर

Dengue: डेंगू से बचना है तो भूल कर भी ना पहनें इस तरीके के कपड़े, बरसात शुरू होने से पहले ही कर लें ये काम

बरसात का मौसम बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है, ऐसे में डेंगू का खतरा भी बढ़ जाएगा. तो आप डेंगू से बचने के लिए क्या कर सकते हैं और आपको क्या नहीं करना चाहिए चलिए हम आपको बताते हैं.

How To Prevent From Dengue: बरसात का मौसम यूं तो बहुत सुहावना होता है, लेकिन यह मौसम ढेर सारी बीमारियां भी लेकर आता है. जी हां, बरसात (Monsoon) के मौसम में मच्छर से होने वाली बीमारियां तेजी से बढ़ जाती हैं, जिसमें डेंगू का खतरा सबसे ज्यादा होता है. ऐसे में बरसात शुरू होने से पहले कैसे आप डेंगू (Dengue) से अपने आप को बचा सकते हैं और आपको किस तरीके के कपड़े पहनना चाहिए, जिससे डेंगू का मच्छर (Mosquito) आपको नहीं काटे चलिए हम आपको बताते हैं कि डेंगू से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. 

ऐसे कपड़े पहनने से बचें 
अगर आप चाहते हैं कि आप अपने आप को डेंगू के मच्छर से बचा सकें, तो कभी भी बाहर जाने के दौरान छोटे और टाइट फिटिंग के कपड़े न पहनें, क्योंकि इससे मच्छर काटने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. आप लूज फिटिंग के फुल बाजू वाले कपड़े पहनें, जिससे मच्छरों से सीधा संपर्क ना हो पाए और वह आपको काटें ना। 

बरसात शुरू होने से पहले कर लें यह काम
अगर आप चाहते हैं कि बरसात में डेंगू का खतरा आपके घर पर ना मांडराएं, तो उससे पहले ही आप घर के आस-पास कहीं पानी जमा है तो उसे साफ कर लें. कूलरों की सफाई कर लें, टंकी को साफ कर लें और कोशिश करें कि बरसात का जो पानी हो वह बाल्टी या टंकी में जमा न हो, क्योंकि इससे डेंगू का खतरा बढ़ जाता है. 

स्प्रे का इस्तेमाल करें 
घरों में डेंगू के मच्छर से बचने के लिए आप इंसेंट स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसमें ऐसे केमिकल्स होते हैं जिसे छिड़कने से 2 से 3 घंटे तक मच्छर घर में नहीं आते हैं. लेकिन अगर किसी को सांस लेने में समस्या है तो मॉस्किटो स्प्रे के संपर्क में उन्हें नहीं आना चाहिए.

होममेड तरीके अपनाएं 
डेंगू के मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप होममेड तरीके अपना सकते हैं. आप घर में कपूर, लहसुन, कॉफी, लैवेंडर ऑयल और पुदीना के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका स्प्रे बनाकर छिड़क दें, ऐसा करने से मच्छर आसपास नहीं घूमते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget