एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार का दावा, इस साल डेंगू और चिकनगुनिया के कम हैं मामले

दिल्ली सरकार ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि राजधानी में इस वर्ष 2016 की तुलना में डेंगू और चिकनगुनिया के कम मामले सामने आये हैं और स्थिति ‘खराब नहीं’ है.

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने  उच्चतम न्यायालय में कहा कि राजधानी में इस वर्ष 2016 की तुलना में डेंगू और चिकनगुनिया के कम मामले सामने आये हैं और स्थिति ‘खराब नहीं’ है.

न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ के समक्ष दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि नगर निगम द्वारा संकलित आंकडों के अनुसार, सात अक्तूबर तक राजधानी में चिकनुगुनिया के 368 मामले सामने आये थे जबकि इस अवधि में अखिल भारतीय स्तर पर इनका आंकडा 8,726 था.

उन्होंने कहा कि इसी तरह सात अक्तूबर तक राजधानी में डेंगू के 2,152 मामलों का पता चला. इसमें इस वजह से एक व्यक्ति की मृत्यु का मामला भी शामिल है.

पिछले साल, दिल्ली में बडे पैमाने पर चिकनगुनिया और डेंगू के मामले हुये थे. नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकडों के अनुसार, तीन दिसंबर, 2016 तक डेंगू के 9,633 और चिकनगुनिया के 4,305 मामले सामने आये थे.

आंकडों के अनुसार, इस साल राजधानी में डेंगू के कुल 4,545 मामले सामने आये. इनमें से 2,152 दिल्ली निवासी थे जबकि शेष दूसरे राज्यों से थे. इन 2,152 मामलों में से 345 इसी महीने सामने आये हैं.

डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी साफ पानी में पैदा होने वाले एडिस एजिप्टी मच्छरों से होती है.

इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि इस साल स्थिति खराब नहीं है और वह एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में हलफनामा दाखिल करेंगे.

शीर्षअदालत ने 2015 में कथित रूप से पांच निजी अस्पतालों द्वारा इलाज से इंकार की वजह से डेंगू से ग्रस्त सात वर्षीय बच्चे की मृत्यु के मामले का स्वत: ही संज्ञान लिया था. इस बच्चे  के माता-पिता ने बाद में आत्महत्या कर ली थी. न्यायालय ने इस पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा था.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget