एक्सप्लोरर

Pink Salt VS Normal Salt: तो इस वजह से नॉर्मल सॉल्ट से बेहतर होता है पिंक सॉल्ट...सेहत को मिलते है ये 5 बड़े फायदे

Pink Salt VS Normal Salt: सोडियम हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व में से एक है. ऐसे में अगर आप सुरक्षित तरीके से नमक का सेवन करना चाहते हैं तो नॉर्मल नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं

Pink Salt VS Normal Salt: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नमक का होना बहुत जरूरी है. वैसे तो हमारे पास नमक के कई ऑप्शन है जैसे सेंधा नमक, सफेद,नमक लेकिन ज्यादातर खाने में हम सफेद नमक का इस्तेमाल करते हैं वहीं अगर व्रत की बात आती है तो इस दौरान हम पिंक साल्ट का इस्तेमाल करते हैं... लेकिन क्या आप जानते हैं कि नॉर्मल नमक से ज्यादा सेंधा नमक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. एक और जहां सफेद नमक को कई समस्याएं बढ़ने का कारण माना गया है तो दूसरी और पिंक साल्ट को वजन कम करने सहित और भी कई समस्या में फायदेमंद माना गया है.डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

रिपोर्ट में सामने आया था कि कैसे जरूरत से ज्यादा नॉर्मल नमक का सेवन दुनियाभर में हो रही मौतों और बीमारियों की अहम वजह बन रहा है, लेकिन सोडियम हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व में से एक है. ऐसे में अगर आप सुरक्षित तरीके से इसका सेवन करना चाहते हैं तो आप आम नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. सेंधा नमक में नॉर्मल नमक से ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से इस बारे में

पिंक सॉल्ट में पाए जाने वाले पोषक तत्व

पिंक साल्ट में नॉर्मल नमक की तुलना में ज्यादा बेहतर होता है इसमें अधिक पोषक तत्व होते हैं यह हिमालय की तलहटी से निकाला जाता है और प्राकृतिक रूप से गुलाबी रंग का होता है यही वजह है कि इससे हिमालयन पिंक साल्ट भी कहा जाता है इसमें लगभग 56 तरह की खनिज लवण पाए जाते हैं.इसमें कैल्शियम, क्लोराइड आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे मिनरल पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है.

सफेद नमक  से कितना फायदा

सफेद नमक जिसे हम टेबल साल्ट के नाम से जानते हैं, इसमें आयोडीन की मात्रा होती है. इसके सेवन से थायराइड गॉयटर जैसी बीमारियों से बचाव होता है. सफेद नमक बनने में कई प्रोसेस से गुजरना पड़ता है जिस वजह से इसके सभी मिनरल्स नष्ट हो जाते हैं. यही वजह है कि इससे इतना फायदा नहीं मिल पाता.

पिंक सॉल्ट से सेहत को मिलते हैं इतने फायदे

त्वचा के लिए फायदेमंद-  पिंक साल्ट के सेवन से त्वचा को फायदा पहुंच सकता है यह त्वचा से टॉक्सिंस निकालने में मदद कर सकते हैं. क्लियर और सॉफ्ट स्किन के लिए पिंक साल्ट प्रभावी साबित हुए हैं. यह त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ जवान और फ्रेश भी रखने में मददगार साबित हुए हैं. पिंक साल्ट त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस कर के मुहांसे से त्वचा को छुटकारा दिला सकता है.

पाचन तंत्र ठीक करे- पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए भी पिंक साल्ट का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.पिंक साल्ट मुंह में लार वाली ग्रंथि को सक्रिय करने में मदद करता है, जिससे खाने के पचने की प्रक्रिया बेहतर होती है यह पाचन की समस्याओं को हल करके गैस बनने से रोकता है.ये आंतों की अच्छे से सफाई करता है.

मांसपेशियों की ऐंठन दूर करे- पिंक साल्ट के सेवन से आपकी मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन की समस्याओं को दूर किया जा सकता है. सेंधा नमक में इलेक्ट्रोलाइट इस के स्तर को कंट्रोल करने का गुण होता है, जो मांसपेशियों के ऐंठन को कम कर सकता है. अगर आप दर्द या सूजन से परेशान हैं तो गुनगुने पानी में सेंधा नमक को मिक्स करके पिएं. इससे फायदा मिलेगा.

वजन घटाने में मददगार- पिंक साल्ट वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है. ये एक्स्ट्रा कैलोरी कम करने में मददगार साबितहुआ है. अगर आप हर सुबह एक गिलास गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर पीते हैं तो आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बेहतर बनने के साथ ही आपके पाचन तंत्र को सही करता है. मेटाबॉलिज्म रेट सही होने से एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है और वजन कंट्रोल होता है.

गले की खराश- पिंक साल्ट से गले की खराश की समस्या भी ठीक हो सकती है. इसके लिए नमक के पानी के गरारे करने चाहिए. इसमें मौजूद मिनरल्स गले की खराश को दूर करते हैं और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Juice Benefits: हीमोग्लोबिन, एनर्जी बढ़ाने का काम करते हैं ये 5 जूस, डाइट में शामिल कर लें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget