एक्सप्लोरर

दुनिया में 'जॉम्बी बीमारी' ने दी दस्तक, इंसान भी हो सकते हैं संक्रमित... ये जानवर होने लगे बीमार

अमेरिका के जंगली जीवों पर फिलहाल जॉम्बी डियर डिजीज का साया पड़ा है. यहां हिरण प्रजाति के जानवरों पर अजीबोगरीब संक्रामक बीमारी ने हमला कर दिया है.

Zombie Virus: कोरोना काल के बाद तरह तरह के डरावने वायरस जनता की चिंता की परेशानी बन रहे हैं. हाल ही अमेरिका में हिरणों को होने वाली जॉम्बी डियर डिजीज (Zombie Deer Disease ) का पता चला है. इस वायरस की चपेट में आए हिरण अजीबोगरीब हरकतें कर रहे हैं क्योंकि इस बीमारी के चलते उनके ब्रेन में छेद हो गए हैं. अमेरिका में पिछले दो महीने में कई प्रांतों से इस तरह के केस आ रहे हैं जिससे वैज्ञानिक काफी चिंता में पड़ गए हैं. कहा जा रहा है कि अमेरिका के करीब 32 प्रांत और कनाडा के चार प्रांतों में हिरणों को ये अजीबोगरीब लेकिन संक्रामक बीमारी हो गई है. डॉक्टरों ने इसे क्रॉनिक वेस्टिंग डिजीज की श्रेणी में रखा है और चेतावनी जारी की है कि लोग हिरण, मूस और एल्क जैसे जानवरों का मांस खाने से परहेज करें. चलिए जानते हैं कि जॉम्बी डियर बीमारी आखिर क्या है. 
 
क्या है जॉम्बी डियर डिजीज 
जॉम्बी डियर डिजीज एक घातक औऱ संक्रामक बीमारी कही जा रही है जो सर्विड्स नामक जानवरों के एक समूह पर हमला करती है. इस समूह में हिरण , रेंडियर, मूस, एल्क और कारिबू जैसे जानवर शामिल हैं. इस बीमारी के तहत असामान्य प्रोटीन के कण (प्रियोन) जानवरों के ब्रेन के टिश्यूज में जमा होने लगते है.  इससे इन जानवरों का दिमाग भ्रमित होने लगता है और वो अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं. वो एक ही जगह पर देखता रहता है और शिकारी से बचने के प्रयास तक नहीं करता. उसका शरीर धीरे धीरे कमजोर और शिथिल होने लगता है. कहा जा रहा है कि ये बीमारी संक्रामक है और संक्रमित जानवरों के तरल पदार्थ, मल मूत्र, वनस्पति या मिट्टी के संपर्क से भी दूसरे जानवरों को फैल सकती है. अगर ये बीमारी किसी चारागाह या अस्तबल या वन्यजीव संरक्षण में आ जाए तो इससे भारी संख्या में जानवर संक्रमित हो सकते हैं. 
 
 क्या इंसानों पर बढ़ा खतरा ?
वैज्ञानिक इस बात की चिंता जता रहे हैं कि कहीं ये बीमारी बंदरों तक ना पहुंच जाए. क्योंकि बंदर इंसानी इलाकों में रहते आए हैं और अगर ये बीमारी बंदरों में फैली तो इंसान इसके सबसे ज्यादा शिकार हो सकते हैं. 
 
क्या हैं जॉम्बी डियर डिजीज के लक्षण
जॉम्बी डियर डिजीज के लक्षण डेवलप होने में करीब एक साल लगता है. इसके शिकार हिरणों की जांच किए जाने पर पता चलता है कि संक्रमित जानवर इस वायरस के प्रकोप के चलते कमजोर होने लगता है. उसका वजन गिरने लगता है और वो थकान महसूस करने लगता है. उसकी ऊर्जा खत्म होने लगती है और उसके पैर लड़खड़ाने लगते हैं. फिलहाल की बात करें तो इस बीमारी का इलाज संभव नहीं है. ऐसे में संक्रमित इलाकों के स्वस्थ जानवरों को माइग्रेशन के जरिए सुरक्षित रखने के उपाय किए जा रहे हैं. वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि लोग इन जानवरों के मांस को खाने से परहेज करें अन्यथा ये बीमरी इंसानों को भी अपनी चपेट में ले सकती है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget