एक्सप्लोरर

Hiccups: लगातार हिचकी पर होती है याद किए जाने की बात, जानें यह किस बीमारी का संकेत

हिचकी आना हमारी शरीर की एक प्रक्रिया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक हिचकी का संबंध सीधे सांस से है. हमारे डाइजेशन या रेस्पिरेट्री सिस्टम में गड़बड़ी और ज्यादा हलचल होती है तो हिचकी आना शुरू हो जाती है.

Causes of Hiccups: अक्सर जब भी हिचकी आती है तो हम सोचते हैं कि कोई हमें याद कर रहा है. कभी कभी हिचकी तो हमे पब्लिक प्लेस में आने लगती हैं तो हम अक्सर पानी पीकर इसे बंद करने की कोशिश करते हैं. दरअसल हिचकी आने के पीछे कई कारण हैं. कभी ये खाना गले में फंसने के कारण आती है तो कभी ये अधिक तीखा खाने के कारण भी आती है.

इसे रोकने के लिए लोग पानी पीते हैं तो कुछ उल्टी गिनती गिनने लग जाते हैं तो कुछ दोस्तों का नाम लेने लग जाते है जो इन्हें याद कर रहे हो. लेकिन इस समस्या का असली कारण जानने की कोई कोशिश नहीं करता है. चलिए आपको खबर के जरिए हिचकी आने के पीछे के कारण बताते हैं.

हिचकी क्यों आती है?

हिचकी आना हमारी शरीर की एक प्रक्रिया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक हिचकी का संबंध सीधे सांस से है. हमारे डाइजेशन या रेस्पिरेट्री सिस्टम में गड़बड़ी और ज्यादा  हलचल होती है तो हिचकी आना शुरू हो जाती है. पेट और फेफड़ों के बीच स्थित डायाफ्राम और पसलियों की मसल्स में कॉन्ट्रक्शन होने के कारण हिचकी आती है. आमतौर पर जब आप सांस लेते हैं तो डायाफ्राम इसे नीचे की ओर खींचता है और सांस छोड़ने पर यह आराम की स्थिति में वापस आ जाता है.

डायाफ्राम के सिकुड़ने से फेफड़े तेजी से हवा खींचने लगते हैं जिससे व्यक्ति को हिचकी आने लगती है. वही हिचकी आने का कारण पेट से भी संबंध है. अगर खाना अधिक खा लेते हैं तो पेट बहुत ज्यादा फूल जाता है तो इससे भी हिचकी आती हैं.

यह भी पढ़ें: लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर करते हैं काम तो हो जाएं सावधान, इन अंगों को नुकसान पहुंचा रहा है Sedentary Job

हिचकी आने के कुछ और सामान्य कारण 

बहुत अधिक या बहुत जल्दी खाना

नर्वस या एक्साइटेड महसूस करना

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या शराब का अधिक सेवन करना 

स्ट्रेस होना 

तापमान में अचानक परिवर्तन

कैंडी या च्युइंगगम चूसते समय हवा निगलना

यह भी पढ़ें :लोग क्यों करते हैं सुसाइड? इन संकेतों से समझ सकते हैं अपने करीबी के दिल का हाल

इन वजहों से भी हो सकती है हिचकियां

वैसे तो हिचकियां आना बहुत आम है लेकिन अगर ये लंबे समय तक जा नहीं रही हैं तो ये बड़ी समस्याओं का कारण भी हो सकती हैं.

1. नर्व डैमेज 

लॉन्ग टर्म तक हिचकी आना वेगस वेन्स फ्रेनिक वेन्स  के डैमेज होने का मैसेज हो सकता है. इन नसों के डैमेज होने से आपको कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं.

2. सेंट्रल नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर 

आपके इम्यून सिस्टम में ट्यूमर या संक्रमण के कारण सेंट्रल नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचता है तब हिचकी आती हैं.

3. मेटाबॉलिक डिसऑर्डर 

लंबे समय तक हिचकी आने के कई कारण हो सकते है जैसे शराब ज्यादा पीना, शुगर, गुर्दे की बीमारी.

कैसी बंद हो सकती है हिचकियां?

हिचकियां बंद करने के लिए आप ठंडा पानी पी सकते हैं. ठंडा पानी डायफ्रॉम की उत्तेजना को शांत करता है. इसके अलावा आप हिचकियां बंद करने के लिए थोड़ी देर के लिए अपनी सांस भी रोक सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Breast Cancer: नाइट शिफ्ट का असर हेल्थ पर पड़ रहा है, महिलाओं में बढ़ रहा है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड

Embed widget