एक्सप्लोरर

क्या आप भी होते हैं हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन में कंफ्यूज तो जानिए दोनों में क्या है अंतर

आमतौर पर लोग इन दो शब्दों में कंफ्यूज हो जाते हैं और दोनों को एक समझने की गलती कर बैठते हैं. लेकिन दोनों में थोड़ा अंतर होता है. आइए जानते हैं कि हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन में क्या अंतर होता है.

चेहरे की नमी को हवा सोख लेती है और रूखा बना देती है. उसी रूखेपन की वजह से चेहरे पर रिंकल्स दिखाई देने लगते हैं, जिस वजह से चेहरे की खूबसूरती बिगड़ने लगती है. जब भी नमी की बात होती है तो दो शब्द बहुत इस्तेमाल किए जाते हैं वह हैं हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन. आमतौर पर लोग इन दो शब्दों में कंफ्यूज हो जाते हैं और दोनों को एक समझने की गलती कर बैठते हैं. लेकिन दोनों में थोड़ा अंतर होता है. आइए जानते हैं कि हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन में क्या अंतर होता है. 

हाइड्रेशन क्या होता है? 

हाइड्रेशन का मतलब है पानी की कमी को पूरी करना. हाइड्रेशन आपकी त्वचा ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए ही जरूरी है. डिहाइड्रेशन का शिकार होने पर व्यक्ति की तबीयत खराब हो सकती है और गंभीर हालत में उसकी मौत भी हो सकती है. इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए हमें दिनभर में कई बार पानी पीना पड़ता है. मगर त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए क्या सिर्फ पानी ही पर्याप्त है? जवाब है नहीं. आपने देखा होगा कि जब आप पानी से चेहरे को धोते हैं, तो कुछ देर तक तो आपको ठीक लगता है, लेकिन इसके बाद त्वचा में रूखापन आने लगता है. इसका कारण यह है कि पानी त्वचा के नैचुरल ऑयल के साथ इवापोरोट होकर उड़ जाता है और त्वचा रूखी हो जाती है.

मॉइश्चराइजेशन क्या है?

मॉइश्चराइजेशन कई तेल और जेल्स को मिलाकर बनाई गई एक क्रीम होती है जो आपकी त्वचा पर एक परत बना देती है. इस परत के नीचे नमी और नैचुरल ऑयल लॉक हो जाते हैं, जिससे त्वचा डिहाइड्रेट नहीं होती है. बाहर की हवा मॉइश्चराइजर को आपकी त्वचा से नैचुरल ऑयल को उड़ाती नहीं है, इसलिए त्वचा चमकदार और मुलायम बनी रहती है. इस तरह अगर देखें तो मॉइश्चराइजेशन का अर्थ है त्वचा की नैचुरल नमी और तेल को लॉक करना.

हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन में ज्यादा जरूरी क्या है? 

आपके मन में अब ये सवाल आ रहा होगा कि हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन में चेहरे के लिए ज्यादा सही क्या होता है. तो इसका जवाब है दोनों. हाइड्रेशन चेहरे के लिए इसलिए जरूरी है ताकी चेहरे में नमी बनी रहे इसके लिए पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए और पानी से भरपूर आहार जैसे खीरा, ककड़ी, तरबूज, फल आदि खाना चाहिए. बात करें मॉइश्चराइजेशन की तो ये इसलिए जरूरी है ताकी अंदर से मिलने वाली नमी बाहर ना निकले.

क्या है स्किन को फ्रेश रखने का सही तरीका?

त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा और सही तरीका यही है कि आप खूब पानी पिएं और त्वचा को साबुन या फेस वॉश से धोने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगा लें. इसके अलावा हेल्दी और पौष्टिक चीजें खाएं जिनमें जिंक और विटामिन ई हो. इससे त्वचा स्वस्थ रहती है.

यह भी पढ़ें: खाली पेट आम खाना चाहिए या नहीं? जान लीजिए एक्सपर्ट की राय वर्ना पेट में हो जाएगा इंफेक्शन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget