एक्सप्लोरर

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां...पापा बनने में आएगी दिक्कत, आज से करें बदलाव

इंफर्टिलिटी का पता लगाने का सबसे आसान तरीका है कि अगर कोई कपल एक साल या उससे अ​धिक समय से फिजिकल रिलेशन बना रहा है, लेकिन बच्चे का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है तो यानी कोई दिक्कत है.

शादी के बाद पेरेंट्स बनने का सुख हर कपल देखना चाहता है. लेकिन शादी के कई साल बाद तक भी जब कोई 'गुड न्यूज' नहीं मिलती है तो टेंशन होने लगती है. डाॅक्टर के क्लीनिक की ओर रुख किया जाता है. इसके लिए महिलाओं से कहा जाता है कि वह डाॅक्टर से कंसल्ट करें. लेकिन कई बार प्राॅब्लम मेल में सामने आती है. इनफर्टिलिटी के चलते पापा बनने का सपना मु​श्किल लगने लगता है. आ​खिर ये समस्या क्यों तेजी से बढ़ रही है और इनफर्टिलिटी की प्राॅब्लम से किस तरह बचा जा सकता है? आइए जानते हैं...

पहले ये समझिए इनफर्टिलिटी क्या है?

इंफर्टिलिटी का पता लगाने का सबसे आसान तरीका है कि अगर कोई कपल एक साल या उससे अ​धिक समय से फिजिकल रिलेशन बना रहा है, लेकिन बच्चे का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है तो यानी कोई दिक्कत है. इनफर्टिलिटी की प्राॅब्लम तेजी से मेल में बढ़ रही है. सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ ही ये समस्या को देखने को नहीं मिल रही है, ब​ल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. एक स्टडी के मुताबिक पिछले 46 वर्षों में दुनिया में 50 परसेंट से अ​धिक स्पर्म काउंट कम हुआ है.

इनफर्टिलिटी की चपेट में आने की वजह

  • प्रोसेस्ड एंड हाई फैट फूड्स: खानपान का असर सीधा हमारे शरीर पर पड़ता है. प्रोसेस्ड मीट जैसे बैकन, साॅसेज, हाॅट डाॅग और फास्ट फूड से शरीर में सैचुरेटेड फैट पहुंचता है, जिसका असर स्पर्म क्वालिटी पर पड़ता है. इस तरह के फूड बाॅडी में टेस्टोस्टेरोन का लेवन घटाते हैं, जिससे स्पर्म मॉर्फोलॉजी में बदलाव देखने को मिलते हैं. जिसके चलते इनफर्टिलिटी की समस्या देखने को मिल सकती है.
  • अल्कोहल: शराब का असर बाॅडी में फर्टिलिटी पर पड़ता है. इसका सेवन स्पर्म के प्रोडक्शन पर असर डालता है, जिससे इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ सकती है.
  • स्मोकिंग: स्मोकिंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जाती है. लेकिन इसका स्पर्म पर बुरा असर पड़ता है. स्मोकिंग बाॅडी में स्पर्म के डीएनए को डैमेज कर इसकी संख्या घटाती है.
  • पोषक तत्वों की अनदेखी: फर्टिलिटी के लिए जरूरी डाइट को लेकर मेल अवेयर नहीं होते. ऐसे में इन पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे स्पर्म काउंट गिरने लगता है. जिंक, सेलेनियम और फोलेट जैसे तत्व बाॅडी में स्पर्म प्रोडक्शन में मददगार होते हैं.

इस तरह बूस्ट करें स्पर्म क्वालिटी

  • एंटीऑ​क्सिडेंट्स: एंटीऑ​क्सिडेंट्स बाॅडी में सीमन के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं. क्लीनिकल स्टडी के अनुसार विटामिन सी, विटामिन ई, लायकोपेन जैसे पोषक तत्व स्पर्म कंसन्ट्रेशन और ​टिलिटी को इंप्रूव करने में मदद करते हैं.
  • वजन कंट्रोल रखें: मोटापा शरीर में कई समस्याओं को जन्म दे सकता है. ये इनफर्टिलिटी की समस्या भी बन सकता है. अ​​धिक वजन होने से मेल में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम हो सकता है और एस्ट्रोजन बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर सीमन क्वालिटी पर देखने को मिल सकता है.
  • स्मोकिंग और अल्कोहल: स्पर्म क्वालिटी में सुधार के लिए स्मोकिंग और अल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: पैंक्रियाज शरीर के लिए कितना जरूरी... बिना इस ऑर्गन के कैसे कटती है लाइफ, जान लें सबकुछ

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget