एक्सप्लोरर

वीकेंड का हैंगओवर कर रहा है परेशान तो करें ये उपाय, थकान-सिर दर्द से तुरंत मिलेगा छुटकारा 

वीकेंड में अक्सर लोग पार्टी करने निकल जाते हैं. ज्यादा ड्रिंक करने की वजह से अगले दिन उन्हें काम करने में तकलीफ होती है या हैंगओवर महसूस होने लगता है. जानिए इससे छुटकारा कैसे पाएं।

हफ्ते में 5 दिन 8 से 9 घंटे काम करने के बाद जब वीकेंड की बारी आती है तो हर कोई वीकेंड पर बाहर जाना चाहता है. लोग वीकेंड पर अलग-अलग डेस्टिनेशन जाते हैं और वहां एंजॉय करते हैं. एंजॉयमेंट के दौरान ली गई ड्रिंक्स बाद में लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है. दरअसल, मस्ती के मूड में लोग वीकेंड पर इतना हाई हो जाते हैं कि उन्हें सोमवार को ऑफिस में काम करना भारी पड़ता है. कई बार तो हैंगओवर इतना ज्यादा हो जाता है कि लोग दफ्तर से छुट्टी लेकर वापस घर जाते हैं. जरूरी नहीं कि हैंगओवर आपको सिर्फ वीकेंड के बाद ही हो, मस्ती के मूड में किसी भी दिन शरीर की क्षमता से ज्यादा ड्रिंक लेना हैंगओवर का कारण बन सकता है.

वैसे किसी भी मादक पदार्थ पर ये साफ तौर पर चेतावनी लिखी होती है कि उसका सेवन शरीर के लिए हानिकारक है. लेकिन, इसके बावजूद भी कुछ लोग एंजॉयमेंट के लिए इन्हें पी लेते हैं. मस्ती के मूड में लोग शरीर की क्षमता नहीं देखते और एक के बाद एक कई ड्रिंक पी जाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो हमारा शरीर 1 दिन में केवल 3 ड्रिंक पचा सकता है. इससे ज्यादा पीने पर व्यक्ति को उल्टी, सिर दर्द, बेचैनी आदि समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको भी वीकेंड के बाद हैंगओवर की परेशानी होती है या परिवार में कोई हैंगओवर से जूझता है तो आप कुछ घरेलू उपाय कर इसे दूर कर सकते हैं.

जरूर करें ब्रेकफास्ट 

पार्टी के अगले दिन जब भी आप उठे तो ब्रेकफास्ट जरूर करें. नाश्ता हैंगओवर को कम करने में मददगार होता है. न्यूट्रीशनिस्ट प्रिया काठपाल कहती हैं कि यदि ड्रिंक की वजह से लोगों को सिर दर्द या हैंगओवर की फीलिंग आ रही है तो नाश्ते में एक केले के साथ टोस्ट पर पीनट बटर लगाकर खाना चाहिए. इससे सिर्द दर्द और थकान दूर होती है.

पिए नींबू पानी

हैंगओवर को कम करने के लिए गुनगुने पानी में आ धेनींबू का रस मिलाएं और इसे पी लें.  नींबू पानी को आप पार्टी वाली रात या अगले दिन सुबह बनाकर भी पी सकते हैं. इससे जी मचलना, उल्टी आदि की संभावना कम हो जाती है.

 चाय या कॉफी

चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन उत्तेजक के रूप में काम करता है जिससे हमारी बॉडी अलर्ट हो जाती है. इससे हैंगओवर के दौरान होने वाली घबराहट कम होती है और शरीर को आराम मिलता है.

दही का करें सेवन

हैंगओवर या ड्रिंक की वजह से हो रहे सिर दर्द को कम करने के लिए दही का सेवन करें. दही को फीका ही खाएं, इसमें चीनी आदि कुछ न मिलाएं. दही शरीर में गुड बैक्टीरिया का संचार करता है जिससे शरीर का संतुलन बना रहता है.

अदरक 

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शराब के टॉक्सिन से छुटकारा पाने में मदद करते है. अदरक की चाय पीने से आपको दस्त, मतली और उल्टी की परेशानियों से निजात मिलेगा. 

स्पोर्ट्स ड्रिंक 

हैंगओवर को कम करने के लिए आप स्पोर्ट्स ड्रिंक पी सकते हैं. इनमें इलेक्ट्रोलाइट भरपूर मात्रा में होते हैं. दरअसल, ऐल्कोहॉल पीने की वजह से शरीर में नमक और पोटेशियम की मात्रा कम हो जाती है जिसकी भरपाई इलेक्ट्रोलाइट्स करते हैं.

ये भी पढ़ें: Women's Health: क्या पीरियड्स लेट होने पर टेंशन में आप भी खुद से करती हैं ये सारे सवाल?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget