एक्सप्लोरर

कोरोना से कितना अलग है निपाह वायरस, जिसके केस भारत में स्पीड से बढ़ रहे हैं

कोरोना वायरस की तुलना में हालांकि निपाह वायरस कम तेजी से फैल रहा है लेकिन इसकी मृत्यु दर चौंकाने वाली है. इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए तो इससे बचाव हो सकता है.

 

Nipah Virus Different From Corona Virus: दुनिया में कोरोना (corona virus)का कहर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और दूसरी तरफ जानलेवा निपाह वायरस (nipah virus) ने सनसनी फैला दी है. भारत में इस वायरस ने दस्तक दे दी है और केरल में इसके मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. ये जानवरों और पंछियों के जरिए इंसानों में फैलने वाला वायरस है. आपको बता दें कि अगर कोरोना वायरस से निपाह वायरस की तुलना की जाए तो निपाह वायरस कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि इसका ना कोई इलाज है और ना ही इसकी रोकथाम या इलाज के लिए कोई वैक्सीन अब तक बन पाई है. चलिए जानते हैं कि निपाह वायरस क्या है, ये कैसे फैलता है, इसके रिस्क और लक्षणों के बारे में 
 
जानवरों के जरिए फैल रहा है निपाह वायरस
निपाह वायरस दरअसल सूअरों और चमगादड़ों के जरिए इंसानों में फैलने वाला वायरस है. इन संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने पर ये वायरस इंसान के शरीर पर हमला करता है. यहां तक कि इन जानवरों के खाए गए फल के सेवन से भी ये फैल सकता है. जिस घर में निपाह वायरस का संक्रमित मरीज है, उस घर के अन्य सदस्य भी इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो सकते हैं. इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को सांस संबंधी बीमारियों के साथ साथ एंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है. आपको बता दें कि निपाह वायरस का हमला होने पर मरीज में 5 से 14 दिनों के भीतर लक्षण दिखने लगते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि संक्रमित व्यक्ति में निपाह वायरस होने के बावजूद उसमें काफी दिनों तक कोई लक्षण नहीं दिखता. 
 
निपाह वायरस के इन लक्षणों से हो जाएं सावधान  
निपाह वायरस के लक्षणों को पहचान कर ही बचाव किया जा सकता है क्योंकि अब तक इसका कोई इलाज नहीं मिल पाया है. इस वायरस से संक्रमित होने वाले व्यक्ति को सबसे पहले तेज बुखार, सिर में दर्द होने लगता है. गले में खराश होना, खांसी होना, ज्यादा नींद आना, कमजोरी औऱ थकान महसूस होना, मांसपेशियों में दर्द होना इसके आम लक्षण है. अगर स्थिति गंभीर हो जाए तो मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है और दिमाग में सूजन की स्थिति आ जाती है जिससे व्यक्ति कुछ दिनों में कोमा में भी जा सकता है. 
 
कोरोना वायरस से कितना अलग है निपाह वायरस  
अगर दोनों वायरस की तुलना की जाए तो संक्रामकता के मामले में निपाह कोरोना के मुकाबले कम तेजी से फैल रहा है. जबकि मृत्युदर की बात करें तो निपाह के चलते मृत्यु दर कोरोना की तुलना में कम ही है. दूसरी तरफ अगर इसके शरीर पर इफेक्ट की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति केवल फेफड़ों के चलते ही ज्यादा परेशान होता है. जबकि निपाह वायरस की चपेट में आने वाले व्यक्ति के दिमाग में सूजन आ सकती है और वो कोमा में भी जा सकता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
 यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget