एक्सप्लोरर

किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक

इन सब्जियों को साथ खाने से सीधे पथरी बनती है, ऐसा आम तौर पर वैज्ञानिक सबूत नहीं है. पानी की कमी, ज्यादा नमक और कुछ खान पान पदार्थों में मौजूद ऑक्सलेट ज्यादा मायने रखते हैं.

सब्जियों को लेकर अक्सर ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं कि दो खास सब्जियों को साथ खाने से किडनी में पथरी बन जाती है. लेकिन हर ऐसी बात सच नहीं होती, पथरी बनने का मामला सिर्फ दो सब्जियों को एक साथ खाने से तय नहीं होता है. इसमें पानी की कमी, खाने की आदतें, शरीर में कैल्शियम और ऑक्सलेट का संतुलन, ज्यादा नमक और कुछ दूसरी चीजें भी अहम रोल अदा करते हैं.

क्या सब्जियां खाने से पथरी बनती है?

आम तौर पर किसी खास सब्जियों को साथ खाने से पथरी बनने का सीधा वैज्ञानिक सबूत नहीं है. किडनी स्टोन कई वजहों से बन सकती है, और इसका सबसे आम किस्म का कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन है. ऑक्सलेट कुछ खान पान में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है.इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि जैसे ही दो खास सब्जियां एक साथ खाई जाई, पथरी बन जाएगी. किसी व्यक्ति के लिए जोखिम उसकी पूरी डाइट और शरीर की स्थिति पर निर्भर कर सकता है.

यह भी पढ़ें:शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब

इस सब्जियों में होता है ऑक्सलेट

पालक में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है. जिन लोगों को कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन बनने की समस्या रहती है, उन्हें बहुत ज्यादा ऑक्सलेट वाली चीजों का खान पान कम करने की सलाह दी जाती है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर कोई पालक खाना बंद ही कर दे. कुछ दूसरी सब्जियों और खानों में भी ऑक्सलेट पाया जाता है. यहां मात्रा और एक शख्स की हालत ज्यादा अहम होता है. अगर पहले पथरी हो चुकी है, तो डॉक्टर या डाइटिशियन से अपनी डाइट के बारे में सलाह लेना बेहतर रहता है.

पथरी से बचने के लिए क्या है जरूरी?

किडनी स्टोन से बचने के लिए सिर्फ यह देखना काफी नहीं है कि कौन सी सब्जी किसके साथ खाई जा रही है. डॉक्टर के मुताबिक पीना सबसे जरूरी बातों में शामिल है. पानी कम पीने से पेशाब ज्यादा गाढ़ा हो सकता है, और उसमें मौजूद कुछ पदार्थ क्रिस्टल बनाकर पथरी हो सकता है. इसके अलावा ज्यादा नमक खाना भी किडनी स्टोन का खतरा को बढ़ा सकता है. इसलिए खाने में नमक की मात्रा पर ध्यान देना और पानी पीना  बेहद जरूरी है.

हर व्यक्ति के लिए हर चीज नहीं होती

अगर किसी व्यक्ति को पहले किडनी स्टोन हो चुका है तो उसकी डाइट इस बात पर भी निर्भर कर सकती है कि पथरी किस तरह की पथरी थी. इसलिए इंटरनेट पर मिलने वाली ये सब्जियां कभी साथ न खाएं जैसी बातों पर आंख बंद करके भरोसा करना समझदारी नहीं है. वैसे सब्जियां आम तौर पर हेल्थी डाइइट का हिस्सा हैं. बिना वजह कई सब्जियां बंद करने के बजाय अपनी परेशानी और पुराने टेस्ट के हिसाब से डॉक्टर से सही सलाह लेना ज्यादा बेहतर है. 

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

यह भी पढ़ें: देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author बाबर हुसैन

मैं बाबर हुसैन पत्रकारिता और जनसंचार का छात्र हूं. मुझे वर्ल्ड अफेयर्स और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में खास रुचि है. मुझे लिखना और किताबें पढ़ना पसंद है. खासकर द आर्ट ऑफ वॉर, द रिपब्लिक, यूटोपिया, द प्रिंस और अर्थशास्त्र जैसी किताबें. एबीपी न्यूज में इंटर्नशिप के दौरान मैं समाचार लेख के साथ-साथ लाइफस्टाइल और अन्य  टापिक्स पर भी काम सीख रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget