एक्सप्लोरर

रामबूटन है बड़े काम का फल... इन गंभीर रोगों से बचाने में करता है दवाई जैसा काम

Rambutan Health Benefits: लीची के जैसा दिखने वाला रामबुटन फल विटामिन और खनिज पदार्थ का बहुत ही अच्छा स्रोत होता है.इस फल के छिलके में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं.

Rambutan Health Benefits: क्या आपने कभी रामबूटन  फल खाया है या इसके बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम इसके फायदे बता रहे हैं. ये एक ऐसा फल है जिसे देखने पर आपको लीची की याद आएगी. जी हां ये दिखने में बिल्कुल लीची के जैसा है. इसके बारे में लोगों को जानकारी कम होती है क्योंकि यह फल मार्केट में बेहद कम मिलता है. ऐसा माना जाता है कि ये शरीर के कई दिक्कतों को दूर कर सकता है. रामबुटन विटामिन और खनिज पदार्थ का बहुत ही अच्छा स्रोत है, जो वजन कम करने से लेकर हड्डियों को मजबूत करने तक में मदद करता है. इससे डायबिटीज का भी इलाज किया जा सकता है. इस फल में मैंगनीज, जिंक, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे खनिज पदार्थ पाए जाते है. आईए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदे के बारे में

रामबून से सेहत को मिलने वाले फायदे

1.रामबूटन में एंटीऑक्सीडेंट की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कैंसर को रोकता है यह एंटीऑक्सीडेंट सूजन से लड़ सकते हैं और शरीर में कोशिकाओं को प्रभावित होने से बचा सकते हैं. एनसीबीआई  (NCBI) के एक स्टडी के मुताबिक रामबूटन के छिलके कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा कर सकते हैं. यह लीवर के कैंसर के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

2.हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए भी रामबूटन फायदेमंद माना जाता है. रामबूटन के छिलके के अर्थ में प्रचुर मात्रा में फेनोलिक नाम का कंपाउंड मौजूद होता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसका सेवन करने से बोन डेंसिटी को बढ़ावा मिलता है.इसके अलावा इसमें एंटी ऑस्टियोपोरोसिस गुण भी होते हैं. रामबूटन में अच्छी मात्रा में फास्फोरस होता है, जो हड्डियों के निर्माण और उनके रखरखाव में मददगार होते हैं.

3.रामबूटन  खाने से शरीर में ऊर्जा का संचार भी होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होते हैं. कार्बोहाइड्रेट शरीर में ग्लूकोज का निर्माण करते हैं जो ऊर्जा का मुख्य स्रोत माना जाता है.

4.रामबूटन  रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है,जो एक जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है.

5.रामबूटन कब्ज को दूर करने का भी काम करता है. जिन लोगों को कब्ज से दिक्कत होती है, वो इस फल का सेवन कर सकते हैं. इस फल में इनसोल्युबल फाइबर पाया जाता है जो मल त्यागने को आसान करता है. इसके अलावा ये पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है.

6.चीन में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक रामबूटन के छिलके में डायबिटीज से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं. इस छिलके का अर्क डायबिटीज से पीड़ित चूहों में ब्लड ग्लूकोस के स्तर को कम करने में प्रभावी पाया गया है. इस हिसाब से इसे डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद माना जा सकता है.

7.पुरुषों के लिए रामबुटन काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें कॉपर की अच्छी मात्रा होती है जो पुरुषों के सेक्स हार्मोन को बढ़ाने का काम करती है. इससे प्रजनन क्षमता को बढ़ावा मिलता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या चेहरे पर टूथपेस्ट लगाने से पिंपल्स ठीक हो सकते हैं? जानिए इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget