एक्सप्लोरर

Excess eating of Avocado: ज्यादा एवोकाडो खाने से फायदे नहीं शरीर को हो सकती हैं ये सारी तकलीफें, जाने क्या हैं इसके नुकसान

एवोकाडो हमारे बाल और स्किन के सेहत में सुधार करता है. इसके साथ ही यह डायबिटीज़, कैंसर जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एवोकाडो खाने से नुसकान भी हो सकते हैं?

रैप्स से लेकर टोस्ट तक, सलाद से लेकर स्मूदी तक”, एवोकैडो एक लोकप्रिय सुपरफूड के रूप में दुनिया भर में धूम मचा रहा है. एवोकाडो या बटर फ्रूट कई पोषक तत्वों का भंडार होता है. यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जिसे हम हेल्दी स्नैक, साइड डिश और सालाद के तौर पर खा सकते हैं. एवोकाडो हमारे बाल और स्किन के सेहत में सुधार करता है. इसके साथ ही यह डायबिटीज़, कैंसर, इनडायजेशन, और डायरिया जैसी समस्याओं और बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन में अधिक एवोकाडो खाने से नुसकान भी हो सकते हैं. एक्सपर्ट्स दिन में आधा एवोकाडो खाने की सलाह देते हैं. विभिन्न हेल्थ प्रॉब्लम, लाइफस्टाइल और उम्र के आधार पर भी डायट में एवोकाडो की मात्रा में बदलाव किए जा सकते हैं. एवोकाडो खाने से इस तरह के नुकसान हो सकते हैं.

1. वजन बढ़ना

एवोकाडो में कैलोरी और हेल्दी फैट्स की अच्छी मात्रा होती है. अगर आप बहुत ज्यादा एवोकाडो खाते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है. एवोकाडो को सेहत के लिए एक सही मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है.

2. पाचन संबंधित समस्या

अगर आपको पाचन संबंधित समस्या है, जैसे कि गैस, पेट में दर्द या कब्ज, तो बहुत ज्यादा एवोकाडो खाने से इसकी तकलीफ बढ़ सकती है. एवोकाडो में डायटरी फाइबर होता है, जो अत्यधिक मात्रा में लिया गया तो पेट संबंधित तकलीफों का कारण बन सकता है.

3. एलर्जिक प्रतिक्रियाएँ

 कुछ लोगों को एवोकाडो के प्रति एलर्जिक प्रतिक्रियाएँ हो सकती हैं. एवोकाडो एलर्जी में जलन, खुजली, मुंह के अंदर सूजन या खुजलाहट, चिढ़चिढ़ाहट, या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. अगर आपको एवोकाडो से किसी तरह की एलर्जिक प्रतिक्रिया हैं तो उसे अवॉइड करना चाहिए.

4. खून पतला होने की संभावना

एवोकाडो में विटामिन-K की कमी होती है जो खून को जमने से रोकती है. अगर आप ब्लड थिनर्स जैसे दवाइयों का इस्तेमाल कर रहें हैं तो ज्यादा एवोकाडो खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. 

5. पीनट एलर्जी

कुछ लोगों को पीनट एलर्जी होती है और वो एवोकाडो से क्रॉस रिएक्ट कर सकती है. ऐसे में अगर आपको पीनट एलर्जी है तो आपको एवाकाडो के सेवन से बचना चाहिए. 

6. कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है

एवोकैडो का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है. यदि आप इसे अधिक मात्रा में लेते हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. इसके साथ ही एवोकाडो का सेवन प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है.

हमेशा सामान्य मात्रा में एवोकाडो का सेवन करें. अगर आपको इसको खाने से किसी भी प्रकार की एलर्जी का आभास होता है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें. हर व्यक्ति की शारीरिक अवस्था और प्रतिरोध प्रणाली अलग होती है. इलसिए एवोकाडो के सेवन से पहले अपने स्वास्थ पर ध्यान दें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Paneer For Weight Loss: वजन घटाने में 'पनीर' भी कर सकता है आपकी मदद, बस इस तरह से खाना होगा!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget