एक्सप्लोरर

घुटनों के दर्द को जिंदगीभर के लिए कहें गुडबाय, अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

घुटनों में दर्द की समस्या एक उम्र के बाद ज्यादातर लोगों को परेशान करती है. हालांकि यदि आप सही समय पर कुछ खास बातों का ध्यान रखें तो जीवनभर घुटनों के दर्द के अनुभव से बचे रह सकते हैं.

घुटनों में दर्द की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान होते हैं. खासतौर पर 35-40 साल की उम्र के बाद घुटनों में असहजता होना, कट-कट की आवाज आना, उठने-बैठने में समस्या होने जैसे लक्षण ज्यादातर लोगों को परेशान करने लगते हैं. आमतौर पर ऐसा शरीर में घटने कैल्शियम स्तर के कारण होता है और साथ ही कुछ लोगों में ये ऑर्थराइटिस के प्रारंभिक लक्षणों के रूप में भी सामने आ सकते हैं. 

हालांकि कुछ खास बातों का ध्यान रखकर आप बुढ़ापे तक अपने घुटनों को स्वस्थ और मजबूत रख सकते हैं. ऐसे ही 5 आसान तरीके हम आपको यहां बता रहे हैं, जिन्हे डेली लाइफ में अपनाना बेहद आसान है और ये घुटनों की सेहत के लिए बहुत प्रभावी तरीके से काम करते हैं...

1. अपने वजन पर गौर करें

शरीर पर बढ़ता हुआ फैट, बढ़ती उम्र में घुटनों की समस्या की एक बड़ी वजह होता है. जिन लोगों का वजन अपनी लंबाई के अनुपात में ना होकर कहीं अधिक होता है, उन लोगों को घुटने की समस्या बहुत अधिक परेशान करने लगती है. ऐसे लोग चाहें तो सिर्फ 10 से 15 किलो वजन कम करके भी अपने घुटनों की सेहत में जबरदस्त सुधार कर सकते हैं.

2. अपने शूज और स्लीपर्स पर ध्यान दें

घुटनों सहित पैरों में दर्द, खिंचाव और तनाव की बड़ी वजह गलत साइज और गलत हील के जूते, चप्पल पहनना भी होता है. हर समय हील पहनने पर कमर, कंधे और पिंडलियों में दर्द की समस्या हो सकती है. हम आपको हील पहनने से मना नहीं कर रहे हैं बल्कि हील आप सिर्फ उन दिनों में अधिक पहनें, जब आपको अधिक समय खड़ा होने का काम ना हो. अपने शू कलेक्शन में स्पॉर्ट शूज और स्नीकर्स जरूर शामिल करें. ताकि शामिल करें ताकि जब पैरों को आराम की जरूरत  हो आप इनका उपयोग कर सकें.

3. अपने बॉडी पॉश्चर पर ध्यान दें

आपके बैठने और चलने का तरीका और इस दौरान रहने वाला आपका बॉडी पॉश्चर भी आपके घुटनों में दर्द की वजह बन सकता है. अगर आपको अपना पॉश्चर समझने में दिक्कत हो रही है तो आप फिजियोथेरपिस्ट की मदद ले सकते हैं. ये आपको घुटनों के शुरुआती दर्द से राहत दिलाने वाली एक्सर्साइज कराने के साथ ही बॉडी पॉश्चर को सही रखने का तरीका भी बताएंगे. 

4. खुद का कितना ध्यान रखते हैं आप?

कोई व्यक्ति खुद अपने प्रति कितना जिम्मेदार है, इस बात का पता उसकी डायट और एक्सर्साइज रुटीन से चलता है. आप अपने आपको कितनी वैल्यू देते हैं, इस पर गौर करें और सही डायट के साथ ही सही एक्सर्साइज, वॉक और योग को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करें.

5. घुटनों का अधिक उपयोग

जी हां, कुछ लोग अपने घुटनों का जरूरत से अधिक उपयोग भी करते हैं. ऐक्टिव रहना और अधिक से अधिक काम करना अच्छी बात होती है. लेकिन अपने शरीर को मशीन समझना बहुत बड़ी भूल होती है, ऐसा ना करें. शरीर को आराम भी चाहिए होता है. ताकि नई बॉडी सेल्स का प्रॉडक्शन सही प्रकार से हो सके.

इसलिए आप ऐसी गतिविधयों में बहुत अधिक शामिल ना हों, जिनमें आपकी मसल्स और जॉइंट्स का अधिक उपयोग होता है. अगर आपको एक्सर्साइज, वॉक या घर के काम करने के बाद घुटनों में या शरीर के अन्य जोड़ों में समस्या होती है तो इसे अनदेखा ना करें और हड्डियों के डॉक्टर से जरूर मिलें.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: थकान और सिरदर्द बना रहता है? शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

यह भी पढ़ें: बहुत पापड़ बेलने के बाद समझ आते हैं 'प्यार' से जुड़े ये 10 सबक

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget