एक्सप्लोरर

Does WIFI Affect Sleep: रातभर वाई-फाई और मोबाइल इंटरनेट को बंद करने की सलाह क्यों दी जाती है, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Does WIFI Affect Sleep: क्या रात में वाई-फाई और मोबाइल इंटरनेट ऑन रखना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय और नींद और सेहत पर इसके असर की सच्चाई.

Does WIFI Affect Sleep: आज की डिजिटल लाइफ में मोबाइल और इंटरनेट हमारी लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं. सुबह उठते ही सबसे पहले फोन देखना और रात को सोने से पहले आखिरी बार सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हमारी आदत में शुमार है. लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि रात में सोते समय वाई-फाई और मोबाइल इंटरनेट ऑन रखना सही है या इन्हें बंद कर देना चाहिए?

कुछ लोग मानते हैं कि रातभर इंटरनेट ऑन रखने से स्वास्थ्य और नींद पर नकारात्मक असर पड़ता है, जबकि कुछ एक्सपर्ट्स इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते. तो आखिर सच्चाई क्या है? आइए जानते हैं.

कई बार लोग मानते हैं कि वाई-फाई सिग्नल या मोबाइल नेटवर्क से निकलने वाली रेडिएशन हमारे शरीर और मस्तिष्क पर असर डाल सकती हैं. यही वजह है कि कुछ लोग सोते समय इंटरनेट को बंद करने की सलाह देते हैं. उनका मानना है कि ऐसा करने से नींद अच्छी आती है और शरीर रिलैक्स रहता है.

ये भी पढ़े- Kerala Brain Eating Amoeba: 60 साल में दुनिया में 488 मौतें... भारत में सिर्फ 9 महीने में ही 19 लोग निगल गई ये खतरनाक बीमारी!

नुकसान होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं

टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट मोहम्मद फैसल अली का कहना है कि अब तक कहीं भी ऐसा वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो कि रातभर इंटरनेट ऑन रखने से सेहत को नुकसान होता है. वाई-फाई या मोबाइल इंटरनेट से निकलने वाली रेडिएशन इतनी कम होती है कि वे हमारी सेहत को हानि पहुंचाने लायक नहीं होती. इसलिए इसे पूरी तरह से सेहत के लिए खतरनाक कहना सही नहीं है.

असली परेशानी इंटरनेट से नहीं, आदतों से है

दरअसल, समस्या इंटरनेट से ज्यादा हमारी आदतों की है. रात में सोने से पहले अगर हम लगातार मोबाइल चलाते रहते हैं तो इससे आंखों पर दबाव पड़ता है और नींद की क्वालिटी खराब हो जाती है. लगातार स्क्रीन टाइम मानसिक थकान और नींद की कमी का कारण बनता है. इसलिए असली नुकसान वाई-फाई ऑन रहने से नहीं, बल्कि मोबाइल यूज करने से होता है.

इंटरनेट बंद करने से मिलने वाले फायदे

भले ही वैज्ञानिक रूप से इंटरनेट ऑन रखने को नुकसानदायक साबित नहीं किया गया हो, लेकिन इसे रात में बंद करने के कुछ फायदे जरूर हो सकते हैं.

  • बैटरी की बचत: रातभर इंटरनेट बंद रखने से फोन की बैटरी कम खर्च होती है.
  • बेहतर नींद: इंटरनेट ऑफ करने पर नोटिफिकेशन नहीं आएंगे, जिससे नींद बीच में नहीं टूटेगी.
  • मानसिक शांति: लगातार मैसेज या सोशल मीडिया अलर्ट से दूरी बनाकर मन को शांति मिलती है.

इसे भी पढ़ें- Protect Skin From UV Rays: ये 7 फायदे जान लिए तो कभी नहीं भूलेंगी सनस्क्रीन लगाना, कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगी सूरज की रोशनी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.c

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget