एक्सप्लोरर

जॉगिंग करते वक्त इन खास बातों का रखें ध्यान, तेजी से मिलेगा रिजल्ट

मेहनत करने वालों को अक्सर हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क में से स्मार्ट वर्क पर ध्यान देने के बारे में कहा जाता है. इसी तरह अगर जॉगिंग करते वक्त कुछ सिंपल बातों का ध्यान रख कर स्मार्ट वर्क किया जाए तो इसका परफेक्ट रिजल्ट मिल सकता है.

नई दिल्ली: आज का युवा अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहता है. आज के वक्त में ज्यादातर युवा खुद को फिट रखने के लिए सुबह जॉगिंग करने को अपनी प्रायोरिटी में शामिल करते हैं. लेकिन ये देखा जाता है कि रोजाना जॉगिंग करने के बाद भी युवाओं को उस तरह के रिजल्ट नहीं मिल पाते हैं, जिस तरह के रिजल्ट की वो चाहत रखते हैं. इसके पीछे एक मुख्य वजह ये होती है कि जॉगिंग करने वालों को जॉगिंग के सही तरीकों के बारे में नहीं पता होता है. मेहनत करने वालों को अक्सर हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क में से स्मार्ट वर्क पर ध्यान देने के बारे में कहा जाता है. इसी तरह अगर जॉगिंग करते वक्त कुछ सिंपल बातों का ध्यान रख कर स्मार्ट वर्क किया जाए तो इसका परफेक्ट रिजल्ट मिल सकता है.

जॉगिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान:

जॉगिंग करने से पहले क्या खाएं

अक्सर देखा जाता है कि सुबह में लोग बिना कुछ खाए पिए ही जॉगिंग करने को निकल पड़ते हैं. बिना कुछ खाए जॉगिंग करना बेहतर होता है, क्योंकि इससे पिछले दिन के खाने से जो भी कार्बोहाईड्रेट शरीर में जमा होता है, उस कार्बोहाईड्रेट का शरीर ऊर्जा के रूप में उपयोग कर लेता है. लेकिन अगर आपके पेट में कोई परेशानी है तो आप कुछ खाकर भी दौड़ने जा सकते हैं. हल्का नाश्ता करके दौड़ने से हाइपोग्लाइसीमिया और प्रोस्ट्रेशन की परेशानी से भी बचा जा सकता है. सुबह की जॉगिंग से पहले एक या दो केला, मुनक्का, फलों का जूस, ग्रीन टी, शहद और एक कॉफी पीकर दौड़ने जाया जा सकता है. एक गिलास गर्म पानी पीकर जॉगिंग करना भी काफी फायदेमंद होता है.

जॉगिंग करने का तरीका

जॉगिग की शुरुआत करने वाले अधिकतर लोग पहले दिन से ही काफी तेज भागने की कोशिश करते हैं, क्योंकि उनका मानना होता है कि इससे उनका मोटापा तेजी से घटेगा. लेकिन यह बात पूरी तरह से सही नहीं है. जॉगिंग की शुरुआत धीरे-धीरे कर स्टेमिना बढ़ाने पर फोकस किया जाना चाहिए ताकी लंबे वक्त तक जॉगिंग की जा सके. जॉगिंग करते वक्त अक्सर लोग बिना बॉडी पार्ट को स्ट्रेच किए ही जॉगिंग शुरू कर देते हैं. इस तरह से जॉगिंग करना पूरी तरह से गलत होता. जॉगिंग शुरू करने से पहले कम से कम 10 से 15 मिनट तक वार्मअप किया जाना चाहिए. इससे बॉडी के ब्लॉक पार्ट खुल जाते हैं और दौड़ने में आसानी होती है साथ ही जल्द थकान का भी अनुभव नहीं होता है.

जागिंग करते वक्त किस तरह का रखें बॉडी जेस्चर जॉगिंग करते वक्त बॉडी का जेस्चर एक खास रोल अदा करता है. बेतरतीब दौड़ने से कोई फायदा नहीं मिलता, बल्कि उल्टा इंजरी का खतरा भी बड़ जाता है. जॉगिंग करते वक्त हमेशा अपने कंधों को ऊंचा और सीधा रखें. अपने शरीर को कस कर रखे और अपने कुल्हों को इधर-उधर स्विंग ना होने दें. कोशिश करें की शरीर का वजन ना तो एड़ी पर पड़े और ना ही पंजों पर बल्कि ये संतुलित ही रहे. अपनी हथेलियों को कस कर बांध लें और दौड़ते वक्त गहरी सांस लें. जब आप को लगे अब आप को जॉगिंग को खत्म करना है तब कोशिश करें की कम से कम आखिरी के 100 मीटर अपने शरीर की पूरी उर्जा के साथ दौड़ें. जरूरत से ज्यादा भी जॉगिंग ना करें बहुत बार इसकी वजह से भी चोट आ जाती है.

किस तरह से खत्म करें अपनी जॉगिंग लोग अक्सर जॉगिंग के खत्म होनें के बाद वर्कआउट को खत्म मान लेते हैं. लेकिन ये पूरी तरह से गलत होता है. जॉगिंग खत्म करने के बाद शरीर को रिलेक्स करवाने के लिए भी बॉडी स्ट्रेच करना जरूरी होता है. इससे शरीर के मांसपेशियां को आराम मिलता है और वो अपने डैमेज को आसानी से रीकवर कर लेती हैं. इसके बाद जब आप अपना वर्क आउट पूरी तरह से खत्म करने वाले हों तो कम से कम 10 मिनट आंख बंद करके ध्यान लगाकर इसे खत्म करें.

कुछ खास बातों का रखें ध्यान

हमेशा ढीले कपड़े पहन कर ही जॉगिंग करें जॉगिंग करने के लिए स्पोर्ट्स शू ही पहने दौड़ने के लिए हमेशा ऐसे मैदान का चयन करें जो समतल हो हफ्ते में कम से कम एक दिन पूरी तरह से बॉडी को रिलेक्स दें मसल्स के डैमेज होने पर डॉक्टर से संपर्क करें वर्कआउट करने के एक घंटा पहले पानी पिएं और बीच में अगर जरूरी हो तो बहुत कम मात्रा में पिएं.

खान-पान में हल्दी और अदकर जैसी चीजें करें शामिल और पाएं Air Pollution की समस्याओं से छुटकारा

अगर आप चाहते हैं वेट लॉस, कॉलेस्ट्रॉल डाउन और बेस्ट डायजेशन तो ग्रीन टी आपके लिए है अमृत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget