एक्सप्लोरर

Symptoms Of Juvenile Diabetes: कहीं आपके बच्चे का तो बचपन नहीं बिगाड़ रहा जुवेनाइल डायबिटीज

बच्चे में डायबिटीज जन्म से कभी भी हो सकता है. बच्चों के लिए ये बीमारी गंभीर हो सकती है, अगर उस पर समय से ध्यान न दिया जाए.

Symptoms Of Juvenile Diabtese: आज के समय में डायबिटीज की समस्या से हर कोई परेशान है. चाहे वह बुजुर्ग हो, युवा सभी इसकी चपेट में हैं. साफ तौर पर कहा जाए तो डायबिटीज की दो प्रमुख प्रकार होते हैं. एक टाइप 1 और एक टाइप 2. टाइप वन डायबिटीज जिसे जुवेनाइल डायबिटीज भी कहा जाता है. जुवेनाइल डायबिटीज़ बच्चों में कई बार देखा जाता है. इस स्थिति में पैंक्रियास बहुत कम मात्रा में इंसुलिन या फिर कोई इंसुलिन ही नहीं बनाता है. बता दें कि एक इंसुलिन हार्मोन है, जिसकी मदद से ही शुगर कोशिकाओं में पहुंचकर शरीर में ऊर्जा देता है. पैंक्रियास की इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाएं वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण या एंटीबॉडीज के बनने से जब नष्ट हो जाती हैं, तो इंसुलिन बनाना बंद या कम कर देती है.इससे ब्लड में शुगर का स्तर अनियमित होने लगता है.

जुवेनाइल डायबिटीज़ को कैसे पहचानें?

विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चे में डायबिटीज (Diabtese) जन्म से कभी भी हो सकता है. डायबिटीज के लक्षण कई बार बच्चों में अचानक नजर आते हैं. जैसे बहुत ज्यादा प्यास लगना, बार बार यूरिन पास करना, रात में सोते समय बिस्तर गिला करना, बहुत ज्यादा भूख लगना, तेजी से वजन घटना, पेट दर्द, उल्टी, इसके साथ ही बच्चे का मूड बदलना और आंखों से धुंधला दिखाई देना जैसे लक्षण नजर आते हैं.

क्यों होता है जुवेनाइल डायबिटीज़ (Juvenile Diabtese)?

अब तक इस बीमारी का कारण पता नहीं चल सका है. यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है. आमतौर पर शरीर का इम्यून सिस्टम बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करता है, लेकिन ऑटोइम्यून डिजीज की स्थिति में यही सिस्टम पैंक्रियास की इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को खत्म करने लगता है. इसकी वजह अनुवांशिक या वायरस का संक्रमण भी हो सकता है. यह किसी भी उम्र में हो सकता है. इसके अधिकतर मामले 4 से 7 साल से 14 साल की उम्र में सामने आते हैं.

डायबिटिक बच्चे का पेरेंट्स कैसे ध्यान रखें?

1. बच्चे को जंक फूड के सेवन से रोकें. कोल्ड ड्रिंक, चावल, मिठाई आलू जैसी चीजों से परहेज करवाएं.

2. ज्यादा देर तक बच्चे को खाली पेट ना रहने दें. डॉक्टर की सलाह पर डाइट प्लान बना ले और उसी को फॉलो करें.

3. समय-समय पर बच्चे का चेकअप करवाते रहें. क्योंकि इसके लिए कोई स्थाई तौर पर दवा नहीं है. समय-समय पर डॉक्टर की जरूरी सलाह ही डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है.

4. फिजिकल एक्टिविटी के लिए बच्चे को प्रेरित करें और साथ में उनके फिजिकल एक्टिविटीज करवाएं.

5. डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार जरूरी है. ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खिलाए, होल ग्रेन, प्रोटीन का सेवन करवाएं.

6. नियमित रूप से बच्चों को एरोबिक एक्सरसाइज करवाएं. ये डायबिटीज को बेहतर तरीके से नियंत्रण करने में मदद करता है.

क्या होता है टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज

टाइप-1 और टाइप 2 डायबिटीज के दो रूप हैं. इनमें से टाइप 1 ज्यादा गंभीर है क्यों कि बच्चों के ज्यादा प्रभावित करती है. टाइप – 2 के साथ इतनी समस्या नहीं होती.टाइप 1 में बच्चे इंसुलिन पर भी जा सकते हैं. टाइप 1 बच्चे को असहाय बना सकती है.जिस किसी भी बच्चे  को डायबिटीज की समस्या होती है अगर उनके माता पिता सही डाइट दें तो वो स्थिति को सुधार सकते हैं और बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को केवल सुझाव के तौर पर लें, इस तरह के किसी भी उपचार, इलाज या डाइय पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Skin Pigmentation: चेहरे पर झाइयां बढ़ा रही हैं आपकी ये गलतियां, आज ही इन आदतों से करें तौबा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget