एक्सप्लोरर

जल्द आएगा अनुवांशिक बीमारी 'ड्यूकेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी' का इलाज! कोशिश में जुटे हैं रिसर्चर्स

डीएमडी एक 'एक्स लिंक्ड रिसेसिव मस्कुलर डिस्ट्रॉफी' है, जो लगभग 3500 लड़कों में से एक को प्रभावित करती है. ये धीरे-धीरे मांसपेशियों के टीसूज़ को नुकसान पहुंचाता है.

भारतीय रिसर्चर्स 'ड्यूकेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी' (Duchenne Muscular Dystrophy) नाम की इस दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी के लिए एक सस्ता इलाज खोजने की जद्दोजहद में जुट गए हैं. भारत में इस बीमारी के लगभग 5 लाख से ज्यादा मरीज हैं. 'ड्यूकेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी' (DMD) मांसपेशियों को प्रभावित करती है. इस अनुवांशिक बीमारी की वजह से मांसपेशियां धीरे-धीरे खत्म होना शुरू कर देती हैं. लंबे समय तक यही स्थिति बने रहने के कारण मांसपेशियां पूरी तरह से खराब भी हो सकती हैं. DMD बीमारी के होने पर मांसपेशियों की कोशिकाओं में 'डाइस्ट्रोफिन' नाम के एक प्रोटीन का उत्पादन कम होने लगता है. यही नहीं, इस प्रोटीन का उत्पादन पूरी तरह से बंद भी हो सकता है. ये स्थिति खासतौर से लड़कों में देखी जा सकती है. हालांकि रेयर केसेस में ये बीमारी लड़कियों को भी प्रभावित कर सकती है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमडी के लिए मौजूदा इलाज या तो बहुत कम है या तो काफी महंगा है. इस इलाज का खर्चा हर साल एक बच्चे पर 2-3 करोड़ रुपये तक आता है. दवाइयां भी ज्यादातर बाहरी देशों से आयात की जाती हैं. खुराक का खर्चा भी बहुत ज्यादा होता है, जो ज्यादातर लोगों को उपलब्ध ही नहीं हो पाता. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) जोधपुर ने 'डिस्ट्रोफी एनीहिलेशन रिसर्च ट्रस्ट' (DART) बेंगलुरु और ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) जोधपुर के सपोर्ट से डीएमडी के लिए एक रिसर्च सेंटर स्थापित किया है. इस सेंटर का टारगेट इस दुर्लभ और लाइलाज बीमारी के लिए सस्ता इलाज विकसित करना है. 

मांसपेशियों को पहुंचाता है नुकसान

डीएमडी एक 'एक्स लिंक्ड रिसेसिव मस्कुलर डिस्ट्रॉफी' है, जो लगभग 3500 लड़कों में से एक को प्रभावित करती है. ये धीरे-धीरे मांसपेशियों के टीसूज़ को नुकसान पहुंचाता है. ऐसा देखा जाता है कि इस अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित बच्चे 12 साल के होने के बावजूद चलने में असमर्थ हो जाते हैं. उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए व्हीलचेयर का इस्तेमाल करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि लगभग 20 साल की उम्र में व्यक्ति को सपोर्ट वेंटिलेशन की जरूरत हो सकती है. अभी डीएमडी का कोई इलाज नहीं है. हालांकि इंटीग्रेटिव ट्रीटमेंट के जरिए इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है. 

बढ़ रही मरीजों की जीवन अवधि

वैज्ञानिकों के मुताबिक, मांसपेशियों में कमजोरी डीएमडी का मेन सिम्टम है. ये बीमारी 2 या 3 साल की उम्र में बच्चे को अपनी चपेट में लेना शुरू कर देती है. कुछ वक्त पहले तक डीएमडी से पीड़ित बच्चे आमतौर पर किशोरावस्था से ज्यादा जिंदा नहीं रहते थे. हालांकि दिल और सांस से जुड़ी देखभाल में प्रगति की वजह से अब ऐसे मरीजों की जीवन अवधि बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: सर्दियों में रोजाना खाएं दो अंडे, विटामिन D और B2 की कमी होगी दूर, मिलेंगे और भी फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget