एक्सप्लोरर

​नींद की समस्या से अब ना​ हों परेशान, रात में सुकून से सोना चाहते हैं तो ट्राई करें ये उपाय

एक अच्छी नींद आपकी इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देती है साथ ही मूड और मैटाबॉलिस्म को नियंत्रित कर दिनभर आपकी भावनाओं को संतुलित करती है. यह माइंड को शार्प करती है और लंबे जीवन को बढ़ावा देती है.

हफ्ते या महीने में कम से कम एक दिन हमारी नींद विभिन्न कारणों से प्रभावित होती है. नींद के साथ लाइफस्टाइल में परिवर्तन करने का प्रयास नींद में सहायता कर सकता है. हालांकि, पर्याप्त नींद की कमी निश्चित रूप से हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव डालती है.
लेकिन, एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक अच्छी तरह से आराम से भरपूर शरीर ज्यादा प्रोडक्टिव और जीवन पर एक अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण रखता है. नींद आपकी इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देती है साथ ही मूड और मैटाबॉलिस्म को नियंत्रित कर दिनभर आपकी भावनाओं को संतुलित करती है. यह माइंड को शार्प करती है और लंबे जीवन को बढ़ावा देती है. 

नींद को एक व्यक्ति के शरीर के लिए सबसे शक्तिशाली चीज़ों में से एक कहने वाले लेखक एरिक प्राथर (a psychologist and professor of psychiatry and behavioural sciences at the University of California), जोकि एक मनोविज्ञानी और चिकित्सा विज्ञान विभाग के प्रोफेसर हैं, ने अपनी पुस्तक 'द सेवन-डे स्लीप प्रिस्क्रिप्शन' ( The Seven-Day Sleep Prescription) में टिप्स सूचीत की हैं जिनसे एक व्यक्ति अच्छी और प्रॉपर नींद प्राप्त कर सकता है.

रात में एक अच्छी नींद के साथ कई और चीजें बाधा डाल सकते हैं जैसे काम का तनाव और परिवार की जिम्मेदारियों से लेकर बीमारियों तक. आप उन फेक्टर्स को केट्रोल करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं जो आपकी नींद को प्रभावित करते हैं. हालांकि, आप बेहतर नींद को प्रोत्साहित करने वाले आदतें अपना सकते हैं. इन सरल टिप्स से शुरू करें.

1. सोने का समय करें निर्धारित
 

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि हमें रोजाना एक समय पर ही सोना चाहिए. ऐसा करने से रात में अच्छी नींद आती है. वहीं इस सेड्यूल का छुट्टियों वाले दिन भी पालन करना होगा. इसके साथ ही आपको रोजाना 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. ऐसा करने से आपका एक सोने और उठने का सेड्यूल बन जाएगा. जिससे आपको रात में अच्छी नींद मिलेगी. 

2. सोने से पहले नहाएं

सोने से पहले नहाने के कई फायदे हैं. सर्दी में तो रात को नहाने में थोड़ा परेशानी होती है लेकिन तेज गर्मी होने पर सोने से पहले नॉर्मल पानी से एक शावर लेना नींद के लिये लाभकारी है. नहाने से थोड़ा शरीर तरोताजा फील करता है. अगर नहाना पॉसिबल ना हो तो हाथ पैर जरूर धोकर बेड पर जायें.

3. सही तकिया चुनें

रात को अच्छी नींद लेने के लिए अपने तकिए का आरामदेह होना महत्वपूर्ण है. आपके तकिए को सिर, गर्दन और कान को सहारा देने के साथ-साथ कंधे को भी सहारा देना चाहिए. ऐसा कुशन चुनें जो सॉफ्ट और सपोर्टिव दोनों हो. नेशनल स्लीप फ़ाउंडेशन द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, एक आरामदायक तकिए का उपयोग करने से दस में से सात लोगों को जल्दी नींद आने और बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है.

4. दिन में सोने से बचें 

रात में अच्छी नीद लेने के लिए आपको दिन में सोने से परहेज करना चाहिए. वहीं अगर आप दिन में सोते भी है तो 1 घंटे से अधिक नींद न लें. दरअसल दिन में सोने से रात के नींद पर असर पड़ता है. दिन में नींद लेने पर रात को समय से नींद नहीं आती है.

5. सोने से पहले बंद कर दें टीवी

सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल या टीवी बंद कर दें. दरअसल सोने से जस्ट पहले तक फोन या टीवी देखने से ब्रेन ज्यादा एक्टिव रहता है और नींद देर से आती है. कई बार जो वीडियो या प्रोग्राम आप देख रहे होते हैं उसका भी दिमाग पर असर बना रहता है और नींद में मुश्किल आती है.

6. देर रात को खाने से बचें

हमें इस बात से सावधान रहना चाहिए कि हम रात में क्या खाते हैं क्योंकि यह हमारी नींद को प्रभावित कर सकता है. इसके अलावा, सोने से 2-3 घंटे पहले अपना भोजन करें ताकि आपका शरीर भोजन को पूरी तरह से पचा सके.

7. सोने से पहले थोडा रिलैक्स करें

गर्म पानी से नहा लें, शांत संगीत सुनें या मन और शरीर को आराम देने वाले व्यायाम करें. आपके डॉक्टर आपको ऐसे सलाह दे सकते हैं जिन्हें सुनकर आपकी थकान दूर हो और आपको आराम महसूस हो.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: लंबे और घने बालों को मैनेज करने के लिए गर्मियों में ऐसे करें इनकी देखभाल, अपनाएं ये टिप्स


 

 

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget