एक्सप्लोरर

सप्लीमेंट्स नहीं... इन फूड आइटम्स से दूर करें विटामिन डी की कमी

Vitamin D Rich Food: दुनिया भर में 40% से अधिक लोग विटामिन डी की कमी से पीड़ित हैं. विटामिन डी की कमी से कई बीमारी हो सकती है.इन समस्याओं से बचने के लिए आप विटामिट डी रिच फूड का सेवन करें.

Vitamin D Rich Food: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में जरूरी विटामिन का होना बहुत जरूरी है, इन्हीं में से एक है विटामिन डी.ये कैल्शियम के अवशोषण के लिए महत्वपूर्ण है. इसके अलावा, यह हड्डी के विकास और हड्डी के रीमॉडेलिंग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.ये कोशिकाओं के विकास को व्यवस्थित करने, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और शरीर में सूजन को रोकने में मदद करता है.सूरज विटामिन डी का एक प्राकृतिक स्रोत है.बस कुछ मिनट धूप में रहने से आपके विटामिन डी के स्तर में काफी वृद्धि हो सकती है, इसके बावजूद दुनिया भर में 40% से अधिक लोग विटामिन डी की कमी से पीड़ित हैं. विटामिन डी की कमी से भंगुर हड्डियां, रिकेट्स, ऑस्टियोमलेशिया, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, अवसाद, हृदय संबंधी समस्याएं, खराब त्वचा और बालों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में आपको अपने आहार में विटामिन डी वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए.आइए जानते हैं किस किस फूड आइटम्स में विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है.

विटामिन डी रिच फूड्स

अंडा -विटामिन डी फूड के तौर पर आप डाइट में अंडा भी शामिल कर सकते हैं एनसीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कैल्शियम और प्रोटीन के साथ ही अंडे में विटामिन डी की भी प्रचुर मात्रा होती है इसके सेवन से शरीर में विटामिन डी के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सकती है.

मछली-मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है. इसकेअलावा ये विटामिन डी का बढ़िया स्रोत है. विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए सेलमन मछली का सेवन करें. सौ ग्राम सेलमन मछली में करीब 245 आईयू विटामिन डी 3 मौजूद होता है. इसके अलावा मैकेरल और हेरिंग मछली से भी विटामिन डी की कमी पूरी की जा सकती है.

संतरे-संतरे को वैसे विटामिन सी का स्रोत माना जाता है लेकिन इसमें विटामिन डी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है.संतरे के जूस में कैल्शियम , आयरन, जिंक, मैग्निशियम और फॉस्फोरस के साथ ही विटामिन ए, बी, ई भी पाए जाते हैं, जो ओवरऑल स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है.इसके जूस के सेवन से विटामिन डी की कमी दूर हो सकती है.

मशरूम-मशरूम में भी विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है.रोज मशरूम खाने से शरीर में 1 दिन के विटामिन डी की जरूरी मात्रा पूरी हो जाती है.सफेद और पोर्टेबेला मशरूम में विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

दूध -दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम के साथ साथ विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है. यही वजह है कि दूध को सुपरफूड का दर्जा प्राप्त है. विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए रोजाना सुबह में एक ग्लास दूध पिएं.

सोया प्रोडक्ट-विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सोया प्रोडक्ट्स जैसे टोफू, सोया मिल्क और सोया योगर्ट का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है.शाकाहारी लोग इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं.

दही-अगर आप रोजाना दही का सेवन करते हैं तो इसमें भी काफी मात्रा में विटामिन डी होता है, जो शरीर में विटामिन डी की पूर्ति कर सकता है. इसके लिए आप ताजा दही का सेवन करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कई बीमारियों को दूर कर सकता है कीवी, इसे खाने से आपको मिलेंगे ये 6 करिश्माई फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget