एक्सप्लोरर

Kiwi Benefits: कई बीमारियों को दूर कर सकता है कीवी, इसे खाने से आपको मिलेंगे ये 6 करिश्माई फायदे

Kiwi Benefits: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने से लेकर आंखों को हेल्दी रखने तक कीवी खाने के कई फायदे हैं. आइए जानते हैं कि आपको कीवी को अपनी डेली डाइट में शामिल क्यों करना चाहिए?

Kiwi Health Benefits: खाने में स्वादिष्ट कीवी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसे चाइनीज गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता है. ये फल बाहर से हल्के भूरे रंग का होते हैं. इनके अंदर का गूदा चमकीला हरा होता है और छोटे-छोटे बीज भी होते हैं. कीवी कई पोषक तत्वों से होते हैं. इनमें कई बीमारियों को दूर भगाने की पॉवर होती है. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने से लेकर आंखों को हेल्दी रखने तक इन्हें खाने के कई फायदे हैं. आइए हम बताते हैं कि आपको कीवी को अपनी डेली डाइट में शामिल क्यों करना चाहिए?  

कीवी खाने के कई फायदे

1. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार: कीवी हाई बल्ड प्रेशर को कम करने में आपकी काफी मदद कर सकता है. ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरे से भी बचाने में मददगार है. एक स्टडी के मुताबिक, जिन प्रतिभागियों ने आठ हफ्ते तक हर दिन 3 कीवी को खाया, उनके डायस्टोलिक और सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों में काफी कमी देखी गई. ऐसा माना जाता है कि कीवी में पाया जाने वाला ल्यूटिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. कीवी में विटामिन C भरपूरा मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में हेल्प कर सकता है.

2. इम्यूनिटी को बढ़ाता है: कीवी में मौजूद विटामिन C शरीर में सेल्स को फ्री रेडिकल्स डैमेज से बचाता है और सेलुलर हेल्थ के लिए भी जरूरी माना जाता है. ये इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है और टीशू के विकास और मरम्मत में मदद करता है. कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है. इसलिए इम्यून सिस्टम के लिए इसे काफी बेहतर माना जाता है. 

3. हड्डियों का रखता है ख्याल: कीवी में विटामिन K भी मौजूद होता है, जो ओस्टियोट्रोपिक एक्टिविटी या नए बोन सेल्स के डेवलपमेंट में योगदान कर सकता है. इसमें मौजूद विटामिन ई, मैग्नीशियम और फोलेट सभी तत्व स्वास्थ्य को कई लाभ प्रदान करते हैं.

4. बालों के लिए अच्छा: कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व विटामिन C और E बालों के झड़ने को कम करने में आपकी काफी हेल्प कर सकते हैं. इसके अलावा, इसमें फास्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक भी मौजूद होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन में हेल्प करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है. कीवी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. ये भी बालों को मॉइस्चराइज रखने में हेल्प कर सकता है. 

5. स्किन की हेल्थ के लिए बेहतर: कीवी विटामिन C का एक अच्छा सोर्स है. ये एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है और स्किन की परेशानियों को दूर करता है.

6. आंखों के लिए अच्छा: कीवी मॉक्यूलर डिजनरेशन को रोक सकता है, जो विज़न लॉस होने का कारण बनता है. कीवी में lutein और Zeaxanthin पाया जाता है. ये दोनों ही पदार्थ एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: OMG! ना टॉयलेट साफ, ना खाना पौष्टिक...फ्लाइट में साफ-सफाई का नहीं रखा जाता ध्यान? फ्लाइट अटेंडेंट ने खोले कई राज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget