एक्सप्लोरर

पेट से संबंधित किसी भी समस्या में हींग को लगाने से मिलेगा फायदा

अगर आपके पेट में किसी भी तरह की समस्या हो रही है तो आप हींग को लगाकर उस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

हींग को आयुर्वेद में पाचन में सुधार करने वाली जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है. हींग को दिल, पेट और दांत से जुड़ी कई समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसके अलावा ये कफ, आंत और पित्त को बढ़ावा देता है. पित्त दोष को बैलेंस करना पेट के लिए बहुत जरूरी है और हींग, पित्त दोष को बैलेंस करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है लेकिन को हींग को लगाने के भी अनेकों फायदे हैं तो आइये जानते हैं हींग को लगाने के क्या-क्या फायदे हैं.

1- सरसों तेल और हींग- सरसों तेल में हींग मिलाकर लगाने से ये आपके पेट के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. दरअसल, गैस और ब्लॉटिंग में ये नुस्खा बहुत कारगर तरीके से काम करता है. इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण सबसे पहले सूजन को दूर करता है और फिर पेट में एसिड के प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद करता है. अगर आपके पेट में बीच में दर्द हो रहा हो तो आपको हींग को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए लगाना है. लेकिन अगर आपका पेट फूला हुआ हो तो हींग गर्म करके और इसे सरसों तेल में मिलाकर पूरे पेट पर लगाएं और ऊपर से नीचे की ओर मालिश करें. इसे मालिश ऐसे करें कि गैस नीचे की ओर आए. इसके अलावा अगर आपको सीने में जलन हो रही हो या लगातार खट्टी डकारें आ रही हो तो आप हींग और तेल को सीने से मलते हुए पेट की ओर लगाएं.

2- गर्म पानी और हींग- हींग का लेप बहुत ही फायदेमंद होता है. इसके लिए हींग को गर्म पानी में मिलाएं और इसका एक लेप तैयार करें. फिर इसे अपने नाभि पर लगाएं और हल्के हाथों से नाभि के आस-पास मालिश करें. इस तरह हींग नाभि पर लगाने से आपको दर्द से रात मिल जाएगी.

3- देसी घी और हींग- हींग को गर्म करके देसी घी में मिलाकर आप अपने पेट पर लगा सकते हैं. ये पेट में ऐंठन को कम करता है और छोटे बच्चों में गैस की समस्या को दूर करता है. इसके अलावा ये नुस्खा मासिक धर्म के दर्द से राहत दिलाने में भी मददगार है. अनियमित पीरियड्स और मासिक धर्म में ऐंठन ज्यादातर महिलाओं के लिए एक बुरा सपना होता है और ऐसे में हिंग का एक प्राकृतिक ब्लड थिनर होने के कारण, पीरियड्स के दौरान रक्त के थक्कों को कम करता है. प्रवाह को सुचारू और आसान बनाता है. इस प्रकार ये निचले पेट और पीठ में ऐंठन को कम करता है. एक चुटकी हींग लें. अब देसी घी को गर्म करें और उसमें हींग मिलाएं. अब इसे नाभि पर मालिश करें. ध्यान रहे कि ज्यादा मालिश ना करें.

ये भी पढ़ें: आंतों में मल जमने के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget