एक्सप्लोरर

चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकलने से हो सकती हैं उल्टी और चक्कर की समस्या... इन टिप्स से करें बचाव

गर्मियों के मौसम में धूप में निकलने से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में इससे बचाव के लिए हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं

Summer Health Tips: होली खत्म होने के बाद से ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच रहा है. हालांकि रात के वक्त अभी भी ठंड का एहसास होता है लेकिन दोपहर की तेज और चिलचिलाती धूप से हालत खस्ता होने लगी है.अभी से ही जेठ की गर्मी का एहसास हो रहा है.ऐसे में धूप के संपर्क में आने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. सिर दर्द, उल्टी, चक्कर, त्वचा रोग जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता. ज्यादा देर धूम में रहने के कारण थकान कमजोरी और बेहोशी जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं. कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है तो कुछ का बीपी लो हो जाता है. गर्मियों के मौसम में ऐसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिसे अगर आप अपने रूटीन में फॉलो कर लें तो आप अपने आप को बीमार होने से बचा सकते हैं.आइए जानते हैं इनके बारे में...

ऐसे रखें खुद को हाइड्रेट

गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा लिक्विड इनटेक करें. जूस जलजीरा, लस्सी,दही मिल्क शेक का सेवन करने से आप हाइड्रेट रह सकते हैं, इसके अलावा खूब पानी पिएं.नारियल पानी का सेवन करें. इसके अलावा आप नमक और चीनी का घोल भी पी सकते हैं. ये एख तरह का इलेक्ट्रोलाइट होता है जिससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है

विटामिन सी का सेनन करें

 विटामिन सी का सेवन बढ़ाएं. नींबू संतरे जैसे फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. क्योंकि विटामिन सी शरीर का तापमान कम करता है. विटामिन सी में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. फ्री रेडिक्लस से बचने के लिए आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट की जरूरत पड़ती है. आपकी त्वचा सूरज की तेज किरणों और प्रदूषण के खतरे से खुद को बचा सकती है. इसलिए ये जरूरी है कि आप विटामिन सी का सेवन गर्मियों में करें.

हरी सब्जियों का सेवन करें

हरी सब्जियों का सेवन करें. क्योंकि हरी सब्जियों में कैरोटीनॉयड पाया जाता है. इससे शरीर में विटामिन ए बनता है. धूप के बुरे प्रभावों से शरीर को बचाने के लिए हरी सब्जी का सेवन फायदेमंद माना जाता है. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक पुदीना गर्मियों के मौसम के लिए बेस्ट है. इन्हें सूप दाल पराठा सलाद के साथ और भी तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है. ये आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं.इनमें फॉलेट और पानी की मात्रा भी ज्यादा होती.

केले और दही का सेवन

आप गर्मियों में अपने डाइट में केला और दही को भी शामिल कर सकते हैं. दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं. ये पेट को ठंडा रखते हैं.वहीं दस्त की समस्या से बचने के लिए गर्मियों के दिनों में केले का सेवन कर सकते हैं. केले में फाइबर होता है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है.

इन चीजों को करें अवॉइड

सबसे पहले तो आप अगर घर से निकल रहे हैं तो ध्यान रहे कि आपको ज्यादा तेल या मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए. मसालेदार खाने से आपका पेट और शरीर गर्म हो जाता है. इसके अलावा ठंडा या फ्रिज में रखे खाने का सेवन से भी बचना चाहिए. इससे आपको सर्द और गर्म की समस्या हो सकती है.हाई प्रोटीन और शुगर युक्त चीजों से भी दूरी बरतनी चाहिए .इसके अलावा गर्मियों के दिन में अगर आप चाय या कॉफी का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपको डिहाइड्रेशन के लक्षण नजर आ सकते हैं स्थिति खराब हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदलते मौसम में दिखें यह लक्षण तो हो सकता है डेंगू, तुरंत भागें डॉक्टर के पास
बदलते मौसम में दिखें यह लक्षण तो हो सकता है डेंगू, तुरंत भागें डॉक्टर के पास
भारत में 1.9 लाख कैंसर केस संक्रमण से जुड़े, लैंसेट की स्टडी में खुलासा
भारत में 1.9 लाख कैंसर केस संक्रमण से जुड़े, लैंसेट की स्टडी में खुलासा
सुबह उठकर ओम का जाप करने से क्या फायदा होता है? जानें लाभ
सुबह उठकर ओम का जाप करने से क्या फायदा होता है? जानें लाभ
फिट बॉडी और तेज दिमाग, क्या है विराट कोहली की फिटनेस का राज?
फिट बॉडी और तेज दिमाग, क्या है विराट कोहली की फिटनेस का राज?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget