एक्सप्लोरर

इम्युनिटी, पेट की समस्या... इन बीमारियों का 'काट' हैं सप्लीमेंट्स, जानें इन्हें खाना क्यों है जरूरी?

Supplements Benefits: भोजन के साथ सप्लीमेंट्स को शामिल करना जरूरी है, क्योंकि कभी-कभी आहार से उतने पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जितने की मिलने चाहिए.

Supplements Benefits: पोषण की कमियों की वजह से शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. खराब खानपान के आजकल के लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों में न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी है. पोषक तत्वों की कमी शरीर में कई बीमारियों के पैदा होने का कारण बन सकती है. इसलिए यह जरूरी है कि संतुलित आहार का सेवन किया जाए. क्योंकि इसकी मदद से ही शरीर में न्यूट्रिशन की कमी को दूर किया जा सकता है. हालांकि संतुलित आहार के साथ-साथ सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करना भी एक इफेक्टिव ऑप्शन हो सकता है. ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि सप्लीमेंट्स की मदद से अलग-अलग हेल्थ प्रॉब्लम्स को पैदा होने से रोका जा सकता है.

मल्टीविटामिन और मिरल्स, प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स तथा बाकी बोटैनिकल कंपाउंड और जड़ी-बूटियां जरूरी पोषक तत्वों को हासिल करने में मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं कि ये सप्लीमेंट्स कैसे कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने और हेल्दी लाइफस्टाइल को स्टेबल बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स (माइक्रोब्स)

डाइजेशन सिस्टम को मजबूत रखने और आंत में अच्छे-बुरे बैक्टीरिया के संतुलन में सुधार करने के लिए प्रोबायोटिक्स (माइक्रोब्स) को खाया जाता है. अच्छे बैक्टीरिया में इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षणों को कम करने और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने की कैपिसिटी होती है. डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को रोकने के लिए आप अपने आहार में प्रीबायोटिक्स को शामिल कर सकते हैं. क्योंकि प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स भोजन के साथ अच्छे बैक्टीरिया प्रदान करते हैं. 

मालएब्जॉर्प्शन के लिए मल्टीविटामिन और मिनरल्स

प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स के अलावा, मल्टीविटामिन और मिनरल्स सप्लीमेंट्स भी शरीर को बड़े पैमाने पर फायदा पहुंचाते हैं. शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कुछ विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है. पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने में कठिनाई का सामना करने वाले लोगों के लिए मल्टीविटामिन एक कारगर सप्लीमेंट है.  

विटामिन A, C, D, E, K, B-कॉम्प्लेक्स और फोलिक एसिड जैसे मेन मल्टीविटामिन और मिनरल्स और बाकी विटामिन और मिनरल्स (जैसे- बीटा-कैरोटीन, कॉपर, पोटेशियम, जिंक, आयोडीन, कैल्शियम और आयरन) फायदेमंद होते हैं. क्योंकि ये बॉडी को सही तरह से काम करने में मदद करते हैं और एनर्जी भी प्रदान करते हैं. इसके अलावा, इम्यून सिस्टम को भी रेगुलेट करते हैं. 

इम्यूनिटी के लिए बोटैनिकल कंपाउंड और जड़ी-बूटियां

बोटैनिकल कंपाउंड यानी वनस्पति यौगिकों और जड़ी-बूटियों के साथ एक मल्टीविटामिन सप्लीमेंट का कॉम्बिनेशन इम्यून सिस्टम को अच्छा रखने का एक शानदार तरीका है. सूजन को कम करने और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए जड़ी-बूटियों और वनस्पति यौगिकों जैसे- अदरक, कैफीन, इचिनेशिया और करक्यूमिन को शामिल किया जा सकता है.

भोजन के साथ सप्लीमेंट्स को शामिल करना जरूरी है, क्योंकि कभी-कभी भोजन से उतने पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जितने की मिलने चाहिए. अगर आप सिर्फ सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं तो आपको उतना फायदा नहीं मिलेगा, जितना संतुलित आहार के साथ सप्लीमेंट्स का सेवन करने पर मिलेगा.

सप्लीमेंट्स खाने से पहले डॉक्टर से जरूर लें सलाह

यहां एक जरूरी बात यह भी है कि बिना डॉक्टर की सलाह के इन सप्लीमेंट्स का सेवन करना नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. कई लोग बिना डॉक्टर से सलाह लिए इनका सेवन करने लग जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है. इसलिए इन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.    

ये भी पढ़ें: Lung Cancer: स्मोकिंग नहीं करने वालों को भी कैसे हो जाता है फेफड़े का कैंसर? जानें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget