एक्सप्लोरर

Heart Blockage: सुष्मिता सेन तो 'हार्ट ब्लॉकेज' के बाद बचीं, मगर आप कैसे रहेंगे सुरक्षित? जरूर अपनाएं ये 5 उपाय

Heart Blockage: दिल का ब्लॉकेज हो जाना बहुत खतरनाक होता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए ऐसा होने से रोका जा सकता है.

Clogged Arteries: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हाल ही में हार्ट अटैक का शिकार हुईं. इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी हैरान रह गए. हालांकि, एक्ट्रेस अब पूरी तरह से ठीक हैं. सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सभी को अपने ठीक होने की जानकारी भी दी. उन्होंने अपने फैंस को बताया कि उनके दिल में 95% तक ब्लॉकेज था. लेकिन जिम और वर्कआउट के जरिए उनको काफी फायदा पहुंचा. 

एक्ट्रेस का कहना है कि आजकल कई युवाओं को हार्ट अटैक आ रहा है. मैं उन सभी से कहना चाहती हूं कि वे अपना ख्याल रखें और खुद की निगरानी करते रहें. लेकिन सुष्मिता को आए हार्ट अटैक ने लोगों के दिलों में कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस तरह से दिल की धमनियों को बंद होने से रोका जा सकता है.  

1. खाने-पीने पर कंट्रोल करें: अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. आपको अपनी थाली को पूरी तरह से भरने पर जोर नहीं देना चाहिए. थोड़ा कम खाने पर जोर दें. बिना स्टार्च वाली सब्जियों जैसे गोभी, खीरा, बैंगन, गाजर, टमाटर आदि से बने भोजन को खाएं. प्रोटीन का सेवन भी करें. 

2. फैट वाला भोजन ध्यान से खाएं: खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल की जगह जैतून के तेल, नारियल के तेल या घी का इस्तेमाल करें. MUFA (मोनोअनसैचुरेटेड फैट) और PUFA (पॉलीअनसेचुरेटेड फैट) जैसे नट्स, बीज, समुद्री मछली आदि से भरपूर चीजों को खाएं. मक्खन, सलाद ड्रेसिंग, मीठे आदि से बचें क्योंकि वे कोलेस्ट्रॉल और ट्रांस फैट से भरपूर होते हैं. 

3. कई तरह के प्रोटीन खाएं: चिकन, अंडे, मछली, टोफू, मटर, दाल आदि दिल को फायदा पहुंचाने वाले प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं. मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं और दिल की कई समस्याओं को कम करने का काम करती है. इन्हें हर खाने में शामिल करने की कोशिश करें. 

4. कार्ब्स को शामिल करें: जई, ब्राउन राइस और क्विनोआ जैसे साबुत अनाज के साथ-साथ कई प्रकार के फल और सब्जियां फाइबर के अच्छे सोर्स हैं. ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं और ब्ल्ड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं. मीठी चीजों को पीने से बचें, जिनकी वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल तुरंत बढ़ सकता है. 

5. नमक खाना कम करें: ज्यादा नमक का सेवन ब्लड प्रेशर के लिए हानिकारक होता है. अपनी डाइट में नमक शामिल करने से बचें. साथ ही नमक से भरपूर अचार और तली हुई चीजों को खाने से भी बचें. इसके बजाय, अपने भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए तरह-तरह के मसालों और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: Brisk Walk: क्या होती है ब्रिस्क वॉक, जिसे करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां नहीं होंगी, ये है इसे करने का तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget