एक्सप्लोरर

Best Ghee: कौन-सा घी है सेहत के लिए एकदम परफेक्ट, गाय का या भैंस का? यहां जानें

Best Ghee For Health: गाय और भैंस के घी में से कौन-सा घी है आपके लिए परफेक्ट, यहां जानें. इन दोनों ही घी में बहुत अंतर होता है. एक घी आपका वजन बढ़ाता है तो दूसरा घी वजन घटाने का काम करता है.

Difference Between Cow Ghee & Buffalo Ghee: आयुर्वेदिक पद्धिति से उपचार करने वाले सभी डॉक्टर्स अपने रोगियों को घी खाने की सलाह देते हैं, सिर्फ उस स्थिति को छोड़कर जहां रोगी के लिए चिकनाई लेने की मनाही हो. घर में मम्मी, दादी और नानी भी देसी घी खाने की सलाह देती हैं. कई बार तो हमारा झगड़ा ही उनसे घी ना खाने के कारण हो जाता है. क्योंकि ज्यादातर युवाओं को लगता है कि घी मतलब फैट... और फैट मतलब वजन बढ़ जाना. जबकि ऐसा है नहीं.

क्योंकि घी के बारे में ऐसी सोच सिर्फ अधूरी जानकारी के कारण ही है. अगर आपसे कोई कहे कि घी खाने से फैट बढ़ता नहीं घटता है! तो यकीनन आपको इस पर विश्वास नहीं होगा. यहां आपको गाय और भैंस के घी के बीच अंतर बताया जा रहा है, साथ ही यह भी कि पतला होने के लिए कौन-सा घी खाएं और वजन बढ़ाने की चाह रखनेवालों को कौन-सा घी खाना चाहिए...

गाय का घी खाने के फायदे

  • गाय का घी कई तरह के विटामिन्स से भरपूर होता है. इसके सेवन से विटामिन-ए, डी, ई, के और ऐंटिक्सिडेंट्स प्राप्त होते हैं. 
  • गाय का घी खाने से अर्ली एजिंग और कुछ खास तरह के कैंसर से भी बचाव होता है. क्योंकि इसमें पाए जाने वाले ऐंटिऑक्सिडेंट्स फ्री-रेडिकल्स की मात्रा को बढ़ने नहीं देते हैं. ये फ्री रेडिकल्स बॉडी को अंदर से डैमेज करने का काम करते हैं.
  • गाय का घी वजन कम करने का काम करता है क्योंकि यह अतिरिक्त वसा को शरीर में इक्ट्ठा नहीं होने देता.

भैंस का घी खाने के फायदे

  • भैंस के दूध से बना घी मोटापा बढ़ाने का काम करता है. यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है, जो बहुत पतले-दुबले हैं और वेट गेन करना चाहते हैं.
  • भैंस का घी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है. यदि आप बॉडी बिल्डिंग या मसल्स बिल्डिंग करना चाहते हैं तो भैंस का घी आपके लिए अधिक लाभकारी रहेगा.
  • जो लोग कमजोरी अधिक महसूस करते हैं और थके-थके रहते हैं, उन्हें भी भैंस के घी का सेवन करना चाहिए. क्योंकि पोटैशियम-मैग्निशियम और फॉस्फोरस जैसे गुण शरीर में रक्त का फ्लो मेंटेन रखते हैं और ऊर्जा का स्तर बनाए रखने में मदद करते हैं.

गाय और भैंस के घी में अंतर 

  • गाय का घी हल्के पीले रंग का होता है जबकि भैंस के दूध से बना घी एकदम सफेद होता है.
  • गाय के घी में फैट ना के बराबर होता है जबकि भैंस का घी फैट से भरपूर होता है.
  • गाय के घी में विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम पाया जाता है जबकि भैंस के घी से मैग्निशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस मिलता है.
  • गाय के घी की तुलना में भैंस के घी में न्यूट्रिशनल वैल्यू काफी कम होती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: कब्ज होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, दूर होगी समस्या

यह भी पढ़ें: ज्यादातर युवा नहीं जानते भोजन से जुड़ी ये बात, क्या आपको पता है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget