एक्सप्लोरर

प्लेटलेट्स बढ़ाने के आसान और असरदार तरीके, जल्द से जल्द कैसे करें ठीक

How to Increase Platelets: वायरल बुखार या डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या गिरने लगी है तो जानिए क्यों इनका संतुलन अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.

How to Increase Platelets: हमारे शरीर में खून के तीन मुख्य घटक होते हैं, रेड ब्लड सेल्स, वाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स। इन तीनों का संतुलन अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में बेहद जरूरी होता है. खासतौर पर प्लेटलेट्स का काम शरीर में खून का थक्का बनाकर अत्यधिक रक्तस्राव को रोकना होता है. लेकिन कई बार वायरल बुखार, डेंगू, टाइफाइड या कमजोर इम्युनिटी के कारण शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या अचानक गिर जाती है.

ऐसी स्थिति में व्यक्ति को कमजोरी, थकान, नाक या मसूड़ों से खून आना, स्किन पर लाल चकत्ते या बार-बार चोट लगने पर अधिक खून बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. डॉक्टर लोकेन्द्र गौड़ के अनुसार, ऐसी स्थिति में सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना ही नहीं, बल्कि कुछ खास नेचुरल फूड्स और घरेलू उपायों को अपनाकर भी प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़े- किसी को सांप काट ले तो उसे सबसे पहले क्या देना चाहिए? ये रहा जवाब

बकरी का दूध

डॉ. गौड़ बताते हैं कि बकरी का दूध प्लेटलेट्स बढ़ाने में बेहद असरदार होता है. इसमें सेलेनियम, जिंक, और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और प्लेटलेट्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट एक गिलास बकरी का दूध पीने से लाभ मिलता है.

पपीते के पत्ते का रस

प्लेटलेट्स बढ़ाने की बात हो और पपीते के पत्ते का रस न लिया जाए, तो बात अधूरी रह जाती है. यह एक ऐसा देसी इलाज है जिसे डॉक्टर भी मान्यता देते हैं. पपीते के पत्तों को पीसकर उनका रस निकालें और दिन में 2 बार आधा कप सेवन करें. यह प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाता है और शरीर की कमजोरी भी दूर करता है.

चुकंदर और गाजर

चुकंदर और गाजर आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स के बेहतरीन स्रोत हैं, जो रक्त निर्माण में सहायक होते हैं. इनका जूस बनाकर रोज पीने से खून की गुणवत्ता सुधरती है और प्लेटलेट्स की संख्या भी संतुलित रहती है. आप चाहें तो सलाद के रूप में भी इन्हें शामिल कर सकते हैं.

कीवी, अनार और पपीता

फल जैसे कीवी, अनार और पपीता शरीर को विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करते हैं, जिससे प्लेटलेट्स बढ़ने में मदद मिलती है. रोजाना एक कीवी या आधा अनार खाने से लाभ होता है. पपीता पेट को भी स्वस्थ रखता है और डाइजेशन में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: किस बीमारी से जूझ रहीं पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की दोनों बेटियां, जानें ये कितनी खतरनाक?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget