एक्सप्लोरर

किसी को सांप काट ले तो उसे सबसे पहले क्या देना चाहिए? ये रहा जवाब

Emergency Step after Snake Bite: सांप काटने की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत क्या करें और किन गलतियों से बचें, ताकि मरीज की जान बचाई जा सके.

Emergency Step after Snake Bite: बरसात का मौसम हो या किसी गांव-कस्बे का इलाका, सांप का डर हमेशा लोगों के मन में बना रहता है. खेतों, झाड़ियों, यहां तक कि घरों के आसपास भी कई बार सांप दिखाई दे जाते हैं. ऐसी स्थिति में अगर किसी को सांप काट ले, तो अफरा-तफरी मच जाती है. लोग घबरा जाते हैं और अक्सर घबराहट में सही कदम उठाने के बजाय गलत इलाज या देसी नुस्खों का सहारा लेते हैं, जिससे मरीज की हालत और बिगड़ जाती है.

सांप के काटने पर समय पर और सही इलाज ही जान बचा सकता है. ऐसे में सबसे जरूरी सवाल यह उठता है कि अगर किसी को सांप काट ले, तो उसे सबसे पहले क्या देना चाहिए और क्या नहीं देना चाहिए? इस विषय पर डॉक्टर रूपेंद्र कुमार की सलाह बेहद उपयोगी साबित हो सकती है. आइए जानते हैं उनके अनुसार सांप के काटने के तुरंत बाद क्या करें और क्या बिल्कुल न करें.

ये भी पढ़े- डिलीवरी के कितने महीने बाद तक खानी चाहिए दवाएं, बेहद जरूरी है ये बात

सबसे पहले व्यक्ति को शांत रखें

डॉ. रूपेंद्र कुमार के अनुसार, सांप के काटने के बाद घबराहट और दौड़-भाग से जहर तेजी से शरीर में फैल सकता है. इसलिए सबसे पहला कदम है व्यक्ति को शांत रखना और उसकी हरकतों को सीमित करना. जितना कम वह हिलेगा, उतना कम जहर फैलेगा.

मरीज को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं

अगर व्यक्ति किसी खेत या झाड़ी में है, तो उसे तुरंत वहां से हटा कर छायादार और आरामदायक स्थान पर लाएं, ताकि वह स्थिर रह सके और हवा मिलती रहे.

कपड़े या गहनों को ढीला करें

जहां सांप ने काटा है उस जगह के पास के कपड़े, घड़ी, ब्रेसलेट या अंगूठी जैसे तंग सामानों को ढीला या हटा दें, ताकि सूजन होने पर ब्लड फ्लो बाधित न हो.

जहर को फैलने से रोकें

कई लोग अब भी मानते हैं कि जहर को चूसकर निकालना चाहिए, लेकिन यह तरीका खतरनाक है. इसकी बजाय मरीज की कटी हुई जगह को हिलने न दें, और हो सके तो उसे हृदय से नीचे रखें.

एंटी-वेनम इंजेक्शन ही है असली इलाज

एंटी-वेनम (Anti-venom) ही सांप के काटने का असली और प्रभावी इलाज है. मरीज को बिना समय गंवाए नजदीकी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं, जहां एंटी-वेनम उपलब्ध हो.

ये भी पढ़ें: किस बीमारी से जूझ रहीं पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की दोनों बेटियां, जानें ये कितनी खतरनाक?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात को बीच में अचानक खुल रही नींद? इस बीमारी का है संकेत
रात को बीच में अचानक खुल रही नींद? इस बीमारी का है संकेत
क्या होती है पैसिव स्मोकिंग? सिगरेट न पीने वालों को भी जान का खतरा
क्या होती है पैसिव स्मोकिंग? सिगरेट न पीने वालों को भी जान का खतरा
शरीर में कहां चाकू लगने से तुरंत हो जाती है मौत? यहां जानें
शरीर में कहां चाकू लगने से तुरंत हो जाती है मौत? यहां जानें
नींद-डिप्रेशन की दवाएं बढ़ाती हैं बुजुर्गों में गिरने का खतरा, स्टडी में खुलासा
नींद-डिप्रेशन की दवाएं बढ़ाती हैं बुजुर्गों में गिरने का खतरा, स्टडी में खुलासा

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्यों कि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्यों कि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
Embed widget