एक्सप्लोरर

क्या आपका बच्चा भी पढ़ने में करता है आनाकानी...ये खास टिप्स अपनाएं और फिर देखें जादू

अगर आपका भी बच्चा पढ़ाई में मन नहीं लगाता तो ये टिप्स जरूर अपनाएं. इससे आपके बच्चे का पढ़ाई में फोकस भी बढ़ेगा और परफॉर्मेंस में भी सुधार होगा.

How To Increase Focus In Study: कोरोना के बाद से ही हर माता-पिता की शिकायत है कि उनका बच्चा पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगाता. कई माता-पिता दिनभर बच्चों के पीछे लगे भी रहते हैं फिर भी उनका ध्यान पढ़ाई की ओर नहीं जाता. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है लॉकडाउन के वक्त लंबे समय तक स्कूल का बंद रहना. इसके अलावा इसके पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव में होना, ओवरथिंकिंग, कंसंट्रेशन की कमी, थकान महसूस होना वगैरा-वगैरा... इन समस्याओं को दूर करने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिसे आप फॉलो करते हैं तो आपके बच्चे का पढ़ाई में मन तो लगेगा ही साथ ही उसकी ब्रेन पावर भी बढ़ेगी. आइए जानते हैं इसके बारे में.

इन टिप्स को अपनाकर बच्चों का फोकस बढ़ाएं

ब्रेन गेम्स खेलने दें-अपने बच्चे को पढ़ाई की तरफ फोकस करवाने के लिए माइंड गेम का सहारा ले सकते हैं. ऐसा करने से उनका ध्यान फोन से हटेगा और बच्चे में एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है और पढ़ाई में भी मन लगता है. हालांकि खेलने की टाइमिंग का ध्यान जरूर रखें. साल 2015 की एक अध्ययन के मुताबिक 4715 लोगों को दिन में 15 मिनट और सप्ताह में 5 दिनों तक ब्रेन गेम्स खेलने के लिए कहा गया. शोध में पाया गया कि इससे उन लोगों के दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है.ऐसे में अपने बच्चे को चेस, सुडोको, पजल, स्क्रैंबल जैसे गेम्स खिलाए.

वृक्षासन करवाएं- बच्चे में एकाग्रता बढ़ाने के लिए आप वृक्षासन का भी सहारा ले सकते हैं. इस योग को करने से दिमाग की एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है. एक पैर पर बैलेंस बनाने से दिमाग को संतुलन और स्थिरता मिलती है. जब दिमाग में संतुलन और कंसंट्रेशन बढ़ेगा तो पढ़ाई में भी काफी मदद मिलेगी.

शारीरिक बल वाला खेल खेलने दें- ऐसा ना हो कि बच्चे सिर्फ दिन भर मोबाइल फोन में ही घुसे रहें.इससे भी उनके कॉनसेंट्रेशन पर असर पड़ता है. आप बच्चे को एक घंटा बाहर मैदान में ले जाकर खेलने दें या तो बच्चे साइकिल चलाएं या फिर कोई आउटडोर गेम खेलें, जिससे शारीरिक विकास हो. शारीरिक बल लगे. 40 से 50 मिनट ऐसा करना काफी है.

पोषक तत्वों की कमी ना होने दें-ध्यान रहे कि आपके बच्चे के खाने की थाली में पोषक तत्वों की कमी ना हो.ऐसा होने से भी एकाग्रता करने में मुश्किल होती है. बच्चों की डाइट में फल सब्जियां, अंडे, दूध आदि को शामिल करें. इसके अलावा बच्चे की डाइट में और टमाटर शकरकंद, कद्दू गाजर, पालक दही भी होना चाहिए. बच्चों को तेल और मिर्च वाले खाने से दूर रखें, इससे आलस बढ़ता है.बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दें, ताकि ऑक्सीजन ब्रेन तक सही ढंग से पहुंच सके और पढ़ाई में मन लगे.

तनाव से दूर रखें-अगर घर में किसी तरह का तनाव चल रहा है तो इससे बच्चे को दूर रखें. ऐसा होने से भी बच्चे को पढ़ाई में मन नहीं लगता है. बच्चे को कुछ दिनों पर कहीं घुमाने ले जाएं. उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रख सके. यह भी ध्यान रखें कि बच्चे की नींद ठीक से पूरी हो जाए क्योंकि एकाग्रता के लिए ब्रेन का रिचार्ज होना भी बहुत जरूरी है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: बढ़ जाती हैं धड़कने और अटकने लगता है सांस...परफॉर्मेंस एंग्जाइटी से बचने के लिए बेस्ट है ये तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget