एक्सप्लोरर

भारत में कैसे मिलते हैं स्पर्म डोनर, जानें क्या होता है इसका पूरा प्रोसेस

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्पर्म डोनेशन के भी कुछ क्राइटेरिया हैं, उसे पूरा करने वाले ही स्पर्म डोनेट कर सकते हैं. इसकी एक लंबी प्रॉसेस होती है, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न आए.

Sperm Donor : 'विक्की डोनर' फिल्म तो आपको याद ही होगी. जिसमें एक्टर आयुष्मान खुराना स्पर्म डोनर बन कपल्स की जिंदगी में खुशियां लाने का काम करते थे. हाल ही में इससे मिलती-जुलती एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी आई है. जिसका नाम 'Kadhalikka Neramillai' है. इन दोनों ही फिल्मों में स्पर्म की अहमियत क्या होती है, किसी की स्पर्म क्वालिटी सही न होने से किस तरह की मानसिक समस्याएं झेलनी पड़ती है, इसे बताया गया है.

फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी स्पर्म डोनर की अहम भूमिका होती है. देश में कई जगह स्पर्म डोनेशन (Sperm Donation) चलता है। इसके लिए बकायदा स्पर्म बैंक बनाए गए हैं. लेकिन सवाल उठता है कि भारत में स्पर्म डोनर कैसे मिलते हैं, स्पर्म डोनेट कौन से लोग कर सकते हैं, इसकी पूरी प्रॉसेस क्या होती है. आइए जानते हैं...

कौन डोनेट कर सकता है स्पर्म

डॉक्टर्स के अनुसार, जिस तरह से ब्लड बैंकों में अलग-अलग ब्लड ग्रुप वाले ब्लड जमा किए जाते हैं, ताकि मेडिकल इमरजेंसी में इनका इस्तेमाल हो सके. ठीक इसी तरह फर्टिलिटी क्लीनिक में भी अंडाणु और शुक्राणु बैंक बनाए जाते हैं. जहां स्पर्म डोनेट करने वालों की पहचान सीक्रेट रखा जाता है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की कोई दिक्कतें न आए.हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्पर्म डोनेशन के भी कुछ क्राइटेरिया हैं, उसे पूरा करने वाले ही स्पर्म डोनेट कर सकते हैं.

स्पर्म डोनेट करने का क्राइटेरिया क्या है

Assisted Reproductive Technology Bill, 2021 के अनुसार, भारत में 18 से 39 साल की उम्र वाले पुरुष अपना स्पर्म डोनेट कर सकते हैं.  कुछ स्पर्म डोनेशन बैंक में स्पर्म डोनेशन की उम्र 34  भी तय की गई है. ऐसा इसलिए, क्योंकि कोई व्यक्ति सिर्फ एक ही बार स्पर्म डोनेट कर सकता है.

स्पर्म डोनर को क्या कोई जानकारी भी देनी होती है

डॉक्टर्स के मुताबिक, अगर कोई स्पर्म डोनेट करना चाहता है तो उसे फैमिली हिस्ट्री, पारिवारिक बीमारियों की जानकारी देनी होती है. स्पर्म डोनेशन से पहले ब्लड टेस्ट, HIV और स्पर्म डोनेशन बैंक के मेडिकल टेस्ट करवाने होते हैं. स्पर्म डोनेट करने वालों को अपनी सेक्सुअल हिस्ट्री भी बतानी पड़ती है. शराब, सिगरेट और किसी तरह की दवा का सेवन करने की आदत है, तो इसकी भी जानकारी देनी पड़ती है. 

स्पर्म डोनेशन की प्रॉसेस क्या है

अगर कोई स्पर्म डोनेट करना चाहे तो सबसे पहले उसकी शारीरिक जांच होती है कि कहीं कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है. शादीशुदा हैं या सिंगल इसका स्पर्म डोनेशन से कोई संबंध नहीं. स्पर्म डोनेशन के बाद उसे 6 महीने तक क्रायो क्रेन में फ्रिज किया जाता है. फिर उसकी क्वालिटी चेक की जाती है. इसके बाद फीमेल बॉडी में इंजेक्ट किया जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप! लोगों में मचा हड़कंप- ऐसे हुआ खुलासा
बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप! लोगों में मचा हड़कंप- ऐसे हुआ खुलासा
इंसान के शरीर में सूअर की किडनी, इससे कितने दिन बच सकती है जान?
इंसान के शरीर में सूअर की किडनी, इससे कितने दिन बच सकती है जान?
मसूड़ों की बीमारी से हो सकता है अल्जाइमर; नई रिसर्च में चौंकाने वाला दावा
मसूड़ों की बीमारी से हो सकता है अल्जाइमर; नई रिसर्च में चौंकाने वाला दावा
बुखार उतर गया, लेकिन सीने की जकड़न नहीं गई? लक्षणों को न करें नजरअंदाज
बुखार उतर गया, लेकिन सीने की जकड़न नहीं गई? लक्षणों को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: 5 मंजिला इमारत ढही, 50 जिंदगियों पर संकट !
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: मोती बाग इलाके में गिरी इमारत...मलबे में दबे 50 लोग!
CM Yogi in Chitrakoot: CM yogi ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा। CM Yogi Speech
PM Modi के SRCC में दिए विपक्ष पर 'फूफा' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार। Congress on PM Modi
MP Sagar Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड के तार यूपी से जुड़े !। CM Mohan Yadav। MP Liquor Case

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दर्दनाक और चिंताजनक...', सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी का रिएक्शन
'दर्दनाक और चिंताजनक...', सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी का रिएक्शन
सत्य निकेतन हादसा: विचलित कर सकतीं हैं ये 12 तस्वीरें, हर बीतता सेकेंड बढ़ा रहा रेस्क्यू की चुनौती
सत्य निकेतन हादसा: विचलित कर सकतीं हैं ये 12 तस्वीरें, हर बीतता सेकेंड बढ़ा रहा रेस्क्यू की चुनौती
महिला एशिया कप में भी बवाल, भारत के जीतने पर PCB के मोहसिन नकवी देंगे ट्रॉफी?
महिला एशिया कप में भी बवाल, भारत के जीतने पर PCB के मोहसिन नकवी देंगे ट्रॉफी?
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
राघव चड्ढा ने की भारत के डिजिटल मॉडल की तारीफ, बोले - 'देश ने साबित किया...'
राघव चड्ढा ने की भारत के डिजिटल मॉडल की तारीफ, बोले - 'देश ने साबित किया...'
PM मोदी के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे का रिएक्शन, कहा - 'अफसोस है कि...'
PM मोदी के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे का रिएक्शन, कहा - 'अफसोस है कि...'
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
जगह कम है तो छत पर उगाएं सब्जियां, बोरे से बनाएं ग्रो बैग
जगह कम है तो छत पर उगाएं सब्जियां, बोरे से बनाएं ग्रो बैग
Embed widget